फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shiv shakti mahayagya begins

बखरा चौराहा पर कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ

Mon, 15 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
shiv shakti mahayagya begins
बखरा चौराहा पर कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन

बखरा। बखरा चौराहे पर श्रीशिव शक्ति महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा की। इस अवसर पर सुरक्षा चाक चौबंद व्यवस्था रही।

बखरा चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर पर श्री शिवशक्ति महायज्ञ का आठ दिवसीय आयोजन के पहले दिन वैदिक मंत्रोचार के बीच मंदिर परिसर में कलश पूजन किया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा की। रास्ते भर श्रद्घालुजनों ने खूब जयघोष किया। कलश यात्रा बखरा चौराहे होते हुए चोरखरी ढ़ाला, विशुनपुरा चौराहा से विशुनपुरा स्थित प्राचीन शिवमंदिर होते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। भगवान शिव के भजन पर थिरकते श्रद्धालुओं के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में पुजारी विजय मणि, जितेंद्र राव, संतोष राव, फेकू राव, अजय सिंह शैलेंद्र राव, आदित्य यादव, संजय पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed