फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sharp weapons used in partition

Deoria News: बंटवारे में चले धारदार हथियार, प्रधान सहित नौ घायल

Sun, 19 Nov 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
sharp weapons used in partition
खुखुंदू। सुकरौली गांव में शनिवार की सुबह बंटवारे को लेकर चचेरे भाईयों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के प्रधान समेत नौ लोग घायल हो गए। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान के पति समेत पांच को हिरासत में ले लिया है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सुकरौली गांव निवासी प्रधान के पति अभय कुमार कुशवाहा और चचेरे भाई हरिकेश कुशवाहा के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। विवादित भूमि की प्रधान के पति ने शुक्रवार शाम को जुताई करा दी। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। शनिवार सुबह तकरीबन आठ बजे प्रधान पक्ष ने हरिकेश के घर पर धावा बोल दिया। धारदार हथियार और लाठी के हमले में हरिकेश कुशवाहा, उनकी गर्भवती पत्नी सिंकू देवी और रामप्रवेश कुशवाहा घायल हो गए। गर्भवती महिला के पेट में गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। जबकि दूसरे पक्ष से प्रधान लक्ष्मी देवी, प्रधानपति अभय कुमार, भाई हरिवंश और रामविलास चोटिल हुए हैं। पुलिस ने प्रधान के पति अभय कुमार, हरिवंश और रामबिलास, दूसरे पक्ष से हरिकेश और हरिकेवल को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्ष से चोटें आई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



--------
इनसेट...

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

खुखुंदू। सुकरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खुखुंदू पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी के संज्ञान में मामला आने पर सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि विवाद में अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि प्रधान पक्ष पक्ष ने दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर हमला बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
कई बार हो चुकी है पंचायत

विवादित भूमि को लेकर गांव में कई बार पंचायत हो चुकी है। गांव वालों का कहना है कि पंचायत में बिरादरी के बड़े-बड़े दिग्गज भी आ चुके हैं, फिर भी बात नहीं बनी है। पंचायत में दोनों पक्ष बात मान लेते है, लेकिन बाद में मुकर जाते हैं। गांव वालों ने बताया कि शनिवार की सुबह विवाद होने के तकरीबन एक घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।


कोट....

जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों से लोग चोटिल हुए है। लाठी-डंडे से मारपीट हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed