{"_id":"6841e2a3fc9eff8afe0a1427","slug":"shady-and-fruit-bearing-plants-were-planted-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-155289-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छायादार व फलदार पौधे लगाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छायादार व फलदार पौधे लगाए गए
Fri, 06 Jun 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य व चिकित्सा शिक्षकों व डॉक्टरों ने पौधरोपण किया। सभी ने पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी ली।
प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षक व डॉक्टर व कर्मी प्रशासनिक भवन परिसर में एकत्र हुए। सभी ने छायादार औैर फलदार पौधों का रोपण किया। इसमें अशोक, जामुन, अर्जुन, बेल, मोलश्री, शमी आदि के पौधे रहे। सभी ने न केवल पौधे लगाए, बल्कि पौधों के देखरेख की जिम्मेदारी ली। इस दौरान प्रो. डॉ. जमाल हैदर, उप प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता सिंह, डॉ. कल्पना पुरोहित, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत पाल, डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. जयंत राय, डॉ. खुसरो नोमानी आदि मौजूद रहे। संवाद