फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   shadow in the house dark on the festival of light

उजाले के त्योहार पर घर में छाया अंधेरा

Sat, 26 Oct 2019 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
shadow in the house dark on the festival of light
बिजली से तीन महिलाओं की मौत पर रोते बिलखते घर वाले और जुटी भीड़ - फोटो : DEORIA
उजाले के त्योहार पर घर में छाया अंधेरा
विज्ञापन

गांव में तीन मौत से मचा कोहराम
विश्वविजय त्रिपाठी/उमेश यादव
रुद्रपुर/रामलक्षन। दीपावली का उजाला पर्व मनाने से पूर्व ही ओमप्रकाश के परिवार में अंधेरा छा गया। महराजगंज के सतगढ़ही टोले पर करंट से हुई तीन मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। एक साथ तीन महिलाओं की मौत को देख लोग अवाक रह गए। ओमप्रकाश घटना के समय गांव में एक पशु खरीदने के सिलसिले में गए थे। उसकी पत्नी द्रोपदी बेटी रंजना के साथ दरवाजे के सफाई करने में जुटी थी। बहू रिंकू आंगन में झाडू लगा रही थी। ओमप्रकाश के घर से निकलने से पूर्व उसकी पत्नी ने त्योहार की खरीदारी करके आने को बोला था। ओमप्रकाश जब बाजार से लौटा तो परिवार के तीन महिला सदस्यों की मौत देख बदहवास होकर गिर पड़ा। लोग उसे संभालने लगे। होश में आया तो शवों के बीच बैठकर दहाड़े मारकर रोने लगे। खुशियां मनाने को जुटे परिवार में हुई दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख गया। परिजनों की चीत्कार सुन मौके पर पहुंचे लोगों की आंखें भर आई। गांव में दीवाली के त्योहार का उत्साह कम हो गया।
शव के बगल में बैठकर रो रही थी श्रुति
करंट से तीन मौत को देखने वाली एक मात्र परिवार की सदस्य नौ महीने की श्रुति थी। वह दरवाजे के चैनल के करीब गिरे तीन शव के बगल में बैठ कर रो रही थी। ओमप्रकाश का बेटा अनिल मुंबई में काम करता है। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेेटी सृष्टि (5) वर्ष मामा के घर गई थी। घर पर श्रुति अपनी मां रिंकू के साथ थी। मां और बेटी को करंट से झुलसता देख बहू रिंकू दौड़ कर बचाने गई। वह बेटी श्रुति को घटना स्थल से दो मीटर की दूरी पर बैठा रखी थी। एक के बाद तीन मौत को मासूम अपनी आंखों से देखती रही। वह कुछ भी नहीं समझ पा रही थी यह क्या हो रहा है। लोगों की भीड़ जुटने पर श्रुति चिल्ला कर रो रही थी। घटना सुनकर मामा के घर से आई सृष्टि मां के शव से लिपट कर रोने लगी। हादसे में मृत रंजना की घर से विदाई से पहले ही दुनिया से विदा हो गई। रंजना के हाथ पीले करने की तैयारी ओमप्रकाश ने कर रखी थी। उसका भाई अनिल भी छठ पर्व पर घर लौटने वाला था। छठ बाद उसके शादी की तारीख पड़ने वाली थी। पिता ने बड़े अरमान से बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। वह उसकी शादी के इंतजाम में जुटा था कि नियति ने बेटी को ही छीन लिया। बाप बेटी के शव को देख बिलख-बिलख कर रोने लगा।
विज्ञापन

छोटी लापरवाही बनी बड़े हादसे की वजह
महराजगंज के सतगढ़ही टोला पर हुए दर्दनाक हादसे का कारण छोटी लापरवाही बनी। बिजली के खंभे से घर में आए कनेक्शन को सुरक्षित ले जाने की जगह चैनल के रास्ते ले जाया गया था। रोज चैनल खोलने और बंद होने से तार कट गया था। जिस पर घर वालों की नजर नहीं पड़ी और परिवार के तीन सदस्य हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसपी पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस
देवरिया। रुद्रपुर के महराजगंज गांव के सतगड़ही टोले पर करंट से तीन मौत की जानकारी होने पर डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने परिवार और गांववालों से हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। सीएमओ और सीएमएस ने चिकित्सकों का पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया। देर रात को शव गांव पहुंचा। सीओ रुद्रपुर दिनेश सिंह यादव मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed