फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   seventh-grade student stole jewellery worth Rs 85 lakh from his home and ate momos

UP: मोमोज का ऐसा नशा! सातवीं के छात्र ने घर से उड़ा दिए 85 लाख के जेवर, चटखारे लेते-लेते लुट गया पूरा खजाना

Mon, 02 Feb 2026 10:12 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: विकास कुमार Updated Mon, 02 Feb 2026 10:12 PM IST
सार

पिता के अनुसार, कक्षा 7 में पढ़ने वाले उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत थी। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने धीरे-धीरे किशोर को अपने जाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
seventh-grade student stole jewellery worth Rs 85 lakh from his home and ate momos
घर से गहने चुराकर मोमोज खा गया छात्र - फोटो : adobe stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक किशोर ने मोमोज खाने के चक्कर में अपने ही घर से करीब 85 लाख रुपये के जेवर चोरी कर दिए।

विज्ञापन

पिता वाराणसी में पुजारी
मामला रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव का है। गांव निवासी विमलेश मिश्र, जो वाराणसी में एक मंदिर में पुजारी हैं, ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घर में उनके और उनकी बहन के कीमती जेवर रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरी चौराहे की मोमोज दुकान से शुरू हुई कहानी
पिता के अनुसार, कक्षा 7 में पढ़ने वाले उनके बेटे को मोमोज खाने की आदत थी। देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर मोमोज की दुकान लगाने वाले तीन युवकों ने धीरे-धीरे किशोर को अपने जाल में फंसा लिया।
 
विज्ञापन

धीरे-धीरे घर से बाहर जाता रहा सोना
आरोप है कि मोमोज खिलाने के नाम पर किशोर से घर में रखे जेवर मंगवाए गए। बच्चा अपने पिता और बुआ के गहने चुपचाप निकालकर दुकानदारों को देता रहा और बदले में मोमोज खाता रहा।
 

रविवार को खुली अलमारी, उड़ गए होश
रविवार को जब विमलेश मिश्र की बहन अपने जेवर मांगने घर पहुंची, तो अलमारी खोलते ही दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारी पूरी तरह खाली थी। शक होने पर जब किशोर से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह मोमोज खाने के लिए सारे जेवर डुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे चुका है।

थाने पहुंचा पिता, तीन नामजद
देर शाम किशोर के पिता रामपुर कारखाना थाने पहुंचे और तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस बोली- जांच जारी
थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed