{"_id":"648a779e2e80913d13026857","slug":"seven-people-drowned-while-trying-to-save-a-teenager-bathing-in-gandak-river-in-deoria-five-died-2023-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां
Thu, 15 Jun 2023 01:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:01 PM IST
सार
देवरिया के रतनपुरा घाट पर छोटी गंडक नदी में नहाते समय तीन महिलाएं और चार बच्चे डूब गए। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया तब तक दो बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों की हालत गंभीर है, उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
देवरिया में दिल दहला देने वाला हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया में छोटी गंडक नदी में रतनपुरा घाट गर्मी से निजात पाने के लिए मां-बेटे और अन्य गए थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी पल भर की है। कुछ ही क्षण में पांच की जिंदगियां नदी में समा जाएंगी। घटना के बाद जिले के आला अफसर और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
इस हृदय विदारक घटना से गांव ही नहीं जवार में मातम फैला रहा। तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के पास बहने वाली जीवनरक्षक छोटी गंडक नदी बुधवार को जीवनभक्षक के रूप में दिखी। भीषण गर्मी से राहत के लिए नहाने गए सात लोगों में से पांच लोगों की जीवन लीला को नदी ने पल भर में समाप्त कर दिया।
इसमें पचरुखिया गांव के शहाबुद्दीन की पत्नी शकीना और बेटे टिंकू, अजरुदीन की पत्नी आशियां और बेटे दिलशान सहित रिश्तेदारी में रामपुर अवस्थी गांव के आशियां पुत्र महमूद शामिल रहे, जबकि सुकरौली के अयान और पचरुखिया की पलक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एक साथ पांच मौतों ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पचरुखिया गांव में दो परिवारों में मां और उनके मासूम बेटों की मौत से समूचे गांव में मातम छाया हुआ है।

एक दिलशान को बचाने में पांच की हो गई मौत
नदी में सभी एक साथ स्नान कर रहे थे, लेकिन इसी बीच दिलशान गहरे पानी में चला गया और चिल्लाने लगा मम्मी-मम्मी मुझे बचा लो। यह देेख उसकी मां बचाने पहुंची, इसी चक्कर में वह भी गहरे पानी में डूबने लगी। उसे देख अन्य तीनों भी लपके और डूबने लगे। पलक और आयन चिल्लाने लगे तो पशु चरा रहे आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तरह स्थानीय नाविकों व ग्रामीणों ने सभी बाहर तो निकाला, लेकिन पांच की जिंदगी नहीं बचा पाए।

इमरजेंसी पर मची चीख-पुकार
जिला अस्पताल के इमरजेंसी पर जब सभी को लाया गया तो अफरा-तफरी गई। एक के बाद एक को डॉक्टर मृत घोषित करते गए। मौके पर पहुंचेे परिजनों का रो-रोकर बुरा हो गया था। मौजूद लोगों को जब पता चला कि नदी में डूबने से एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई तो सभी की आंखें नम हो गईं। देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस और इमरजेंसी पर आने-जाने वालों का तांता लगा रहा।

गंडक नदी में नहाते समय किशोर को बचाने के प्रयास में सात लोग डूबे
आपको बता दें कि रतनपुरा घाट पर छोटी गंडक नदी में नहाते समय तीन महिलाएं और चार बच्चे डूब गए। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया तब तक दो बच्चों और तीन महिलाओं की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों की हालत गंभीर है, उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एक बच्चे को डूबने से बचाने के प्रयास में एक-एक बाकी छह डूब गए। मरने वालों में दो मां-बेटे और एक युवती शामिल हैं। हादसा बुधवार शाम करीब छह बजे हुआ। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है।
तरकुलवा थाना क्षेत्र के गांव पचरुखिया की शकीना पत्नी शहाबुद्दीन, आशिया पत्नी मजरूद्दीन के साथ पलक पुत्री हारून, टिंकू (11) पुत्र शहाबुद्दीन, दिलशान (13) पुत्र मजरुदीन और रिश्तेदारी में आया आयान पुत्र फिरोज व आशिया पुत्री महमूद गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने के लिए रतनपुरा स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पर पहुंचे। नहाते समय टिंकू गहरे पानी में चला गया।
उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर बाकी छह लोग भी डूबने लगे। इन्हें डूबता देखकर पशु चरा रहे लोग शोर मचाते हुए आए और बचाने के लिए नदी में कूद गए। इसी बीच कई ग्रामीण भी पहुंच गए। सभी बचाने के प्रयास में लग गए। काफी कोशिश के बाद डूब रहे लोगों को एक-एक करके नदी से बाहर निकाला गया।
हालत देखकर सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शकीना (40) और उनके बेटे टिंकू (12), आशिया खातून (40) और उनके बेटे दिलशान (14), आशिया (25) पत्नी महमूद की मौत हो गई। पलक (10) पुत्री हारून और आयान (10) पुत्र फिरोज की हालत गंभीर है। इन्हें डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा मौके पर पहुंचे। एएसपी राजेश कुमार और सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर अचेत लोगों के बारे में जानकारी ली।
कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री ने बताया कि मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता सहित अन्य मदद दी जाएगी।