{"_id":"624894d9b7d1e11bc37c4075","slug":"seriously-injured-in-rampage-salempur-news-gkp4319835157","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के भतीजा को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के भतीजा को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान के भतीजा को मनबढ़ों ने पीटा, हालत गंभीर
सलेमपुर। प्राथमिक विद्यालय पर दरवाजा लगाने की बात पर बरडीहा परशुराम गांव के प्रधान के भतीजे की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि धनौती ढाला पर एक बढ़ई को दरवाजा लगाने का जिम्मा दिया गया था। बार-बार कहने के बावजूद वह दरवाजा नहीं लगा रहा था। प्रधान का भतीजा शनिवार की सुबह दरवाजा लगाने की बात कही तो वह उनसे उलझ गया और अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के बरडीहा परशुराम गांव के शिवचंद प्रसाद ग्राम प्रधान हैं। उनके प्राथमिक विद्यायल पर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती ढाला निवासी एक बढ़ई दरवाजा लगाने का जिम्मा लिया था। आरोप है कि बार बार कहने के बावजूद वह दरवाजा नहीं लगा रहा था। शनिवार को ग्राम प्रधान का भतीजा अमरजीत प्रसाद (35) गांव के एक दोस्त के साथ उसके दुकान पर पहुंचे। दरवाजा लगाने की बात कही। इसी बीच दुकानदार उनसे उलझ गया और मनबढ़ों के साथ मिलकर अमरजीत और उमा कुशवाहा की पिटाई कर दी। इस बावत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।