फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sent to jail in aditya murder case

आदित्य हत्याकांड में सभासद के पति को भेजा जेल

Wed, 20 Oct 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
sent to jail in aditya murder case
आदित्य हत्याकांड में सभासद के पति को भेजा जेल
विज्ञापन

देवरिया। शहर के सीसी रोड पर एक दुर्गा पंडाल के समीप दशहरा मेला घूमने आए रामनाथ देवरिया निवासी युवक आदित्य मणि त्रिपाठी की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित सभासद पति प्रभाकर शाही को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां सीजेएम ने जेल भेज दिया। मामले मे इससे पहले छह लोग जेल जा चुके हैं।

दशहरा मेले में रामनाथ देवरिया निवासी आदित्य मणि त्रिपाठी सीसी रोड पर एक दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा देख रहा था, इसी बीच पहले से मौजूद युवकों ने आदित्य पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृत के बड़े भाई सुबोध मणि ने प्रभाकर शाही, निहाल प्रताप सिंह, बंटू चौरसिया, आयुष श्रीवास्तव, रोहित, प्रभात नामजद करते हुए अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सोमवार को पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हिरासत में लिए गए सभासद पति प्रभाकर शाही मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। सीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed