{"_id":"6a5a7c6f60399888590b88ea","slug":"sensation-of-finding-kinnars-body-in-choti-ganges-river-deoria-news-c-208-1-deo1022-187072-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोटी गंडक नदी में किन्नर का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोटी गंडक नदी में किन्नर का शव मिलने से सनसनी
Sat, 18 Jul 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
भटनी । थाना क्षेत्र के पयासी गांव के पास छोटी गंडक नदी में शुक्रवार को एक किन्नर का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
नदी में शव उतराया देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, मगर काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, भटनी के पयासी गांव के पास छोटी गंडक नदी में लोगों ने एक शव देखा। शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस स्थानीय लोगों और आसपास के थानों से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। एसओ पंकज कुमार गुप्त ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।