फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sellsman body found in gandak river

गंडक में मिला पेट्रोलपंप के सेल्समैन का शव

Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
sellsman body found in gandak river
फाइल फोटो मृतक मुकेश सिंह - फोटो : SALEMPUR
गंडक में मिला पेट्रोलपंप के सेल्समैन का शव
विज्ञापन

भाटपाररानी क्षेत्र के चनुकी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। छोटी गंडक नदी में शिव मंदिर के पीछे पुलिया के समीप एक युवक का शव मिला। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने चप्पल देखकर शव की शिनाख्त की।
लार थानाक्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव निवासी श्रीकांत सिंह के पुत्र मुकेश सिंह (28) का शव गुरुवार की सुबह चनुकी छोटी गंडक नदी के शिव मंदिर के पीछे भाटपार रानी थाना क्षेत्र में मिला। उसने बुधवार की देर शाम करीब पांच बजे घर पर फोन कर अपने दोपहिया वाहन को चनुकी बाजार के एक चाय वाले की दुकान के पास खड़ा करने की बात कहकर फोन को बंद कर दिया था। तबसे परिजन मुकेश की तलाश चनुकी के पास पहुंच कर रहे थे। कुछ युवक जब सुबह में बंधे की तरफ पुलिया के निकट पहुंचे तो पानी में उतराता शव दिखाई दिया। परिजनों को शंका हुई तो कुछ और आगे गए तो उसकी चप्पल दिखी। इससे उसकी शिनाख्त हो सकी। मछुआरों की मदद से पुलिस ने शव को जब बाहर निकलवाया तो पहचान मुकेश के रूप में हुई। मुकेश की जेब से एक छोटा फोन, नकद 2800 रुपये के साथ कुछ जरूरी कागजात भी बरामद हुए। मुकेश की पत्नी पम्मी और मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका एक दो वर्षीय पुत्र भी है। मुकेश बिहार के मैरवा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। वह बाइक से बृहस्पतिवार की शाम घर के लिए पांच बजे निकला था। इस बाबत थानाध्यक्ष राम प्रवेश राम ने कहा कि एक युवक का शव गंडक नदी में मिला है। शव की पहचान परिजनों द्वारा की जा चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

सऊदी अरब में युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
मौत की खबर मिलते ही घर मे पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के घांटी गांव निवासी एक युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहां रह रहे एक व्यक्ति ने फोन कर घर पर इसकी जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी के घाटी खास बगईचा टोला निवासी गौरीशंकर यादव के दूसरे नम्बर के बेटे बृजेश कुमार यादव (36) करीब दो साल पहले सऊदी अरब गए थे। वहां मेजरान स्थित अल्जाबर कांट्रैक्टर कम्पनी में काम कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि उनसे तीन जुलाई को फोन से बातचीत हुई। इसमें तबीयत खराब होने की बात कही थी। उसके बाद उनसे सम्पर्क नहीं हो पा रहा था। इससे परिवार के लोग काफी परेशान थे। वहां काम कर रहे अपने रिश्तेदारों से बताया कि उनसे सम्पर्क नहीं हो रहा है। जब वे लोग उनके पास गए तो पता चला कि उनकी तबीयत खराब है। उनको मेजरान स्थित मुस्तफा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में हैं। जब वे लोग हॉस्पिटल गए तो बताया गया कि कोविड 19 के चलते किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बुधवार को वे लोग गए तो हॉस्पिटल का एक कर्मचारी बताया कि उनकी मौत 29 जुलाई को ही हो गई है। जब इसकी सूचना परिवार के लोगों को हुई तो वे दहाड़ें मारकर रोने लगे। मां गुलाइची देवी व पत्नी दुर्गावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी बेटी स्वीटी व बेटा दीपक है। परिजन बृजेश की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। गांव के लोग कोरोना से मौत होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed