फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Selection of Kaushal Kishore Mishra as Kotedar

Deoria News: कौशल किशोर मिश्र का कोटेदार के रूप में हुआ चयन

Thu, 23 Nov 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 Nov 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Selection of Kaushal Kishore Mishra as Kotedar
लार रोड के पिपरा मिश्र  में कोटेकी दुकान का चयन करते
लार रोड। भागलपुर ब्लॉक के पिपरा मिश्र के कोटेदार ओम प्रकाश कन्नौजिया की कोटे की दुकान बर्खास्त कर दी गई थी। कोटेदार पर 124 क्विंटल चावल तथा 13 क्विंटल गेहूं के गबन का आरोप था। बुधवार को खुली बैठक में चुनाव कराया गया। जिसमें निर्विरोध कौशल किशोर मिश्र का कोटेदार के रूप में चयन हुआ।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लॉक के पिपरा मिश्र गांव में सितंबर में ओमप्रकाश कन्नौजिया की राशन की दुकान की शिकायत के दौरान आपूर्ति विभाग ने जांच के दौरान 124 क्विंटल चावल, 13 क्विंटल गेहूं कम पाए जाने पर आपूर्ति विभाग ने संस्पेड कर बगल के गांव के राशन की दुकान में अटैच कर दिया था। दूसरे राशन की दुकान को स्टाक पूर्ण न देने के कारण अक्टूबर माह में दुकान को बर्खास्त कर कोटेदार पर विभाग ने केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डाॅ. अभिमन्यु सिंह, सचिव रण विजय सिंह, विनोद भारती, राजेश कुमार, सीनियर इंस्पेक्टर आपूर्ति विभाग बरहज दुर्गा नंद यादव की देखरेख में खुली बैठक कर कौशल किशोर मिश्र का निर्विरोध चयन हुआ। विकास मिश्र तथा मणि नाथ प्रसाद की भी चर्चा थी लेकिन पीछे हट गए। सुरक्षा को लेकर मईल इंस्पेक्टर गोरख नाथ सरोज, उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, हल्का दरोगा राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed