स्टेशन पर गंदगी देख डीआरएम ने हिदायत दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सतीश कुमार कश्यप ने बुधवार को भटनी और सलेमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आरक्षण काउंटर और विश्रामालय कक्ष में कुछ खामियां मिलने पर उसे ठीक कराने की हिदायत दी। दोपहर करीब 1 बजे स्पेशल सैलून से सलेमपुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे डीआरएम ने सबसे पहले विश्रामालय और वेटिंग रूम में बने कमरों व शौचालयों का निरीक्षण किया।
खिड़कियों पर पर्दा लगाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक कक्ष का जायजा लिया। आरक्षण काउंटर, महिला वेटिंग और विश्रामालय कक्ष का डीआरएम ने निरीक्षण किया।
स्टेशन पर साफ सफाई की खामियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आधे घंटे निरीक्षण के बाद डीआरएम भटनी स्टेशन पर पहुंचे। वहां करीब पांच मिनट निरीक्षण के बाद उनका सैलून गोरखपुर के लिए रवाना हो गया। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण में कुछ कमियां मिली हैं। उसे ठीक कराने की हिदायत दी गई है।