{"_id":"61c0bc45dc0d83055307b0d9","slug":"search-for-the-one-who-ran-the-land-buyer-with-a-gun-deoria-news-gkp4206165186","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन खरीदार को तमंचा लेकर दौड़ाने वाले की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन खरीदार को तमंचा लेकर दौड़ाने वाले की तलाश
विज्ञापन

पिंडी। जमीन रजिस्ट्री के बाद बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने पहुंचे खरीददार को तमंचा लेकर दौड़ाने वाले आरोपित के ठिकाने से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
नगर पंचायत लार के इंदिरा नगर निवासी बृजेश जायसवाल की नगर में आटोमोबाइल की एजेंसी है। उनका कहना है कि भेडिहरवा टोला में उन्होंने पिंटू सिंह से जमीन खरीदी है। सोमवार को वह जमीन पर बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि आरोपित ने उन पर हमला करने की नीयत से तमंचा लेकर दौड़ा लिया। कहीं से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची।
वहां ईंट के ढेर में छिपा कर रखा गया तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एजेंसी मालिक ने तहरीर दी है। इस मामले में पहले तो स्थानीय पुलिस घटना के बारे में ना-नुकुर कर रही थी, लेकिन जब तमंचा-कारतूस बरामद हो गया तो पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए उसकी तलाश करने लगी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लार विजय सिंह ने कहा कि कट्टा बरामद हो गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।