{"_id":"6a5fc05345da831a810c6fd8","slug":"sdm-met-with-traders-observing-a-hunger-strike-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-187358-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अनशन पर बैठे व्यापारियों से मिले एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अनशन पर बैठे व्यापारियों से मिले एसडीएम
Wed, 22 Jul 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
बरहज। नगर के अटल तिराहे पर बिजली, सड़क, पेयजल आदि समस्याओं को लेकर व्यापारी और आमजन नौ दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। मंगलवार की शाम को एसडीएम शशिकांत मणि अधिकारियों के साथ अनशनकारियों से मिलकर आंदोलन समाप्त करने की अपील की। अनशन पर बैठे लोग समस्याओं के समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। करीब आधे घंटे तक वार्ता के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।
पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी और नगर के लोग बिजली निगम के अलावा अन्य समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि अनशनकारियों से मिलकर वार्ता की गई है। समस्याओं का समाधान निकाल कर अनशन समाप्त कराया जाएगा। इस दौरान अजय कुमार मिश्र, अभय सोनकर, मुरारी अग्रवाल, प्रदीप जायसवाल, पवन शर्मा, मुकेश पटेल, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद