{"_id":"5e80c4378ebc3e735433b470","slug":"sdm-feeded-police-beaten-deoria-news-gkp3463286198","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने खाना खिलाया, आगे बढ़ा तो सिपाही ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने खाना खिलाया, आगे बढ़ा तो सिपाही ने पीटा
विज्ञापन
पुलिस की पीटायी से घायलअजय शर्मा
- फोटो : DEORIA
एसडीएम ने खाना खिलाया, आगे बढ़ा तो सिपाही ने पीटा
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला है पीड़ित अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसडीएम ने खाना खिलाया, आगे बढ़ा तो एक सिपाही ने जमकर पिटाई कर दी। सिपाही के साथ के लोगों ने ही छुड़ाया। किसी तरह वाहनों से लिफ्ट लेकर घर पहुंचा। पीड़ित पुलिस वाले के इस कृत्य से काफी दुखी हैं। अमर उजाला को उसने आपबीती बर्र्ताईं।
गोरखपुर के चौरीचौरा थानाक्षेत्र के सरैया गांव का रहने वाला अजय शर्मा गाजीपुर जिले के नंदगंज में डिस्टिलरी में नौकरी करता है। लॉकडाउन के चलते वहां से लोगों को घर जाने के लिए कहा गया। अन्य लोगों के साथ वह शनिवार की शाम एक बोलेरो से देवरिया बस स्टेशन पहुंचा। यहां बस स्टेशन परिसर में एसडीएम सदर दिनेश मिश्र ने पूछा और खाना खिलाया। बोले कि अभी गोरखपुर बस जाएगी, उसे से चले जाना। काफी देर बात पता चला कि बस मेहरौना घाट की तरफ जाएगी। इसके बाद एसडीएम ने बताया कि नजदीक ही जाना है, देख लो कोई साधन मिल जाए। अजय ने बताया उनके कहने के बाद साधन की तलाश में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। डीएम आवास के पास पहुंचा था कि एक सिपाही अनायास ही गाली देने लगा। मैंने अपनी मजबूरी बताई और यह भी बताया कि एसडीएम साहब ने खाना खिलाया है। जाने का इंतजाम नहीं करा पाए तो मैं किसी तरह घर चला जाऊंगा। इस पर सिपाही ने ताबड़तोड़ डंडे से पीटने लगा। 20 से अधिक डंडा पैर और शरीर के कई हिस्सों पर बरसाया। पानी की डिलिवरी देने वाले एक टेंपो चालक ने यह सबकुछ देखा और मेरी मदद कर गोरखपुर ओवरब्रिज तक पहुंचाया। वहां से एक प्राइवेट एबुंलेंस मिली। उसने मुझे छोड़ा। अजय ने बताया कि पिटाई करने वाला पुलिसकर्मी लंबा था। इस संबंध में सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित ने जानकारी नहीं दी। पता कर ड्यूटी पर तैनात सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नौतन हथियागढ़ में पुलिस ने भांजीं लाठियां
कच्ची शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
तीन लोग हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। नौतन हथियागढ़ गांव में एक घर में बन रही कच्ची शराब की सूचना पर शनिवार को पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस के लौटने के बाद घर पहुंचे आरोपी के परिवार वाले गांव के लोगों को गाली देने लगे। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोबारा पहुंची फोर्स ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़कर मामला शांत कराया और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव में एक व्यक्ति अपने घर पर वर्षों से कच्ची शराब बनाकर बेचता है। गांव के लोग इस बात की शिकायत लगातार प्रशासन से कर रहे थे। शनिवार की दोपहर गांव में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले के घर छापेमारी की। जानकारी होते ही धंधे में शामिल आरोपी अपने परिवार के साथ घर से भाग निकला। पुलिस के वापस होते ही आरोपी घर वापस पहुंचे। गांववालों पर पुलिस को सूचना देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज देने लगे। इस पर माहौल खराब हो गया। दोनों तरफ से विवाद बढ़ते देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। फोर्स के साथ पहुंचे थाना प्रभारी ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। गांव के तीन अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उसके बाद आरोपी के परिवार से गांववालों का विवाद हो गया। दोबारा पहुंचकर मामला शांत कराया गया। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
फोटो समाचार
कपरवार पुलिस पिकेट पर वाहन ने बैरियर को तोड़ा
पुलिस चालक सहित गाड़ी को लाई थाने
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पुलिस पिकेट पर लगे बैरियर को एक चार पहिया वाहन ने तोड़ दिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस भाग रहे चालक सहित वाहन को पकड़कर थाने लाई। पकड़ा गया व्यक्ति पश्चिम बंगाल निवासी बताया जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन का आदेश जारी है। प्रशासन ने अंतरजनपदीय सीमाओं को सील कर दिया है। रामजानकी मार्ग स्थित कपरवार पुलिस चौकी पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे एक चार पहिया वाहन चालक ने बैरियर तोड़ जनपदीय सीमा पार करने की कोशिश की। लोगों के अनुसार वाहन आता देखकर तैनात एसआई राजेश कुमार हमराहियों के साथ उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन वाहन चालक बैरियर तोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने उग्रसेन पुल पर दबोच लिया। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। प्रभारी थानाध्यक्ष रामप्रकाश राय ने बताया कि पकड़ाया वाहन पश्चिम बंगाल का है। चालक के डीएल पर मनौव्वर शेख पुत्र जे शेख निवासी राजा राजेंद्र मित्रा लेन कोलकाता लिखा हुआ है। पूछताछ की जा रही है।
पास होने के बावजूद पुलिस ने दुकानदारों को पीटा
भटनी। नगर पंचायत की ओर से जारी पास होने के बावजूद पुलिस द्वारा दुकानदारों को पीटने का मामला सामने आया है। इससे नाराज दुकानदारों ने दुकान न खोलने का एलान किया है। वहीं, पुलिस भीड़ का हवाला देकर लोगों को सिर्फ हटाने की बात कह रही है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को घर में रहने की अपील की जा रही है। जिलाधिकारी के आदेश पर जिले में कुछ दुकानदारों को पास देकर जरूरी सामान देने को कहा गया है। आरोप है कि रविवार को पास मिलने के बाद दुकानदार लोगों को सामान दे रहे थे। तभी मौके पर पहुंची पुलिस दुकानदारों को पीटने लगी। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इससे नाराज व्यवसायी सोमवार से दुकान न खोलने की बात कह रहे हैं। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि दुकान पर भीड़ हो गई थी। लोगों को डांट कर भगाया गया। पीटने का आरोप गलत है।
एसआई का जिम से कसरत कर बाहर निकलने का वीडियो वायरल
भटनी। जहां पूरी देश की पुलिस कोरोना वायरस को लेकर 24 घंटे ड्यूटी बजाने में व्यस्त हैं। वहीं, भटनी थाने के एक एसआई की जिम में कसरत करने की खूब चर्चा हो रही है। शनिवार रात में किसी ने एसआई को जिम में जाते और बाहर निकलते फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके अलावा अधिकारियों तक ट्वीट भी कर दिया। इससे नाराज एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दरोगा की खूब क्लास ली है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात भी कहीं है। इस बाबत एसओ भीष्मपाल सिंह यादव ने कहा कि पुलिस शिकायत पर जिम में गई थी। कसरत करने की बात झूठ है।
पुलिस दो सभासदों को पकड़ थाने ले गई
भाटपाररानी। दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस दो सभासदों को रविवार को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी होते ही अधिक संख्या में व्यापार मंडल के लोग थाने में पहुंच गए। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
नगर के वार्ड नंबर सात में लाइसेंसी ठेला पर बकरीदन सुबह नौ बजे सब्जी बेच रहा था। मोहल्लेवासी जरूरत के सामान खरीद रहे थे। इसी बीच थाने के एसआई मंगला प्रसाद दलबल के साथ पहुंचे और सब्जी बेच रहे बकरीदन को मारने-पीटने लगे। वहां मौजूद सभासद चंदन मद्धेशिया और राजेश गुप्ता ने इसका विरोध किया। इस पर एसआई उन्हें पकड़कर थाने ले गए और दुर्व्यवहार करने का केस दर्ज कर लॉकअप में डाल दिया। समाचार मिलते ही नगर के व्यापार मंडल में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पप्पू जायसवाल, पदाधिकारी संजय जायसवाल, सभासद हनुमान जायसवाल, लालबाबू यादव सहित कई लोग थाने पर पहुंचे। सूचना पर एसडीम सौरभ कुमार सिंह, नायब तहसीलदार करण सिंह थाने पर पहुंच गए। बाद में एसडीएम के निर्देश पर पुलिस दोनों सभासदों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। इस घटना को लेकर भाटपाररानी पुलिस के विरुद्ध नगर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सभासदों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। नगर में शांति बनी हुई है।