फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Scuffle to board Bagh and Intercity Express

Deoria News: बाघ और इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

Thu, 21 Dec 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 21 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Scuffle to board Bagh and Intercity Express
छह ट्रेनों के निरस्त होने से बढ़ी परेशानी, गेट पर खड़ा होकर कर रहे सफर,कई यात्रियों की ट्रेन छूटी
विज्ञापन




देवरिया/ भटनी/ भाटपाररानी। छह ट्रेनें निरस्त होने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। देवरिया-छपरा रूट पर चलने वाली बाघ और इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री कठिनाइयों के बीच सफर करने को मजबूर है। बृहस्पतिवार को सदर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में दाखिल होने के लिए धक्का-मुक्की हुई। भीड़ का आलम यह था कि यात्री ट्रेनों के गेट पर खड़े होकर और शौचालय में बैठ कर यात्रा करने नजर आए। रेल यात्रियों ने छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस में कम बोगी लगाने का आरोप लगाया।
सिवान जिले के रहने वाले अरुण कुमार चौरसिया देवरिया के एक वार्ड में रहते हैंं। उनकी कोलकत्ता में ईएमआरएस की परीक्षा थी। स्लीपर में रिजर्वेशन कराया था। लेकिन ट्रेन में भीड़ होने की वजह से देवरिया स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस में दाखिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


छपरा-गोरखपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों को छपरा स्टेशन पर रेलवे लाइन का विस्तार का काम चल रहा है। वहीं कोहरे के अंदेशे की वजह कई ट्रेनें एक दिसंबर से निरस्त हैं। ऐसे में ट्रेनों में सफर करना लोगों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। ट्रेन के दरवाजे और बर्थ के पास खड़े होकर लोग अपने गंतव्य को जा रहे है। रिजर्वेशन कराकर दूर की यात्रा कर रहे लोगों और लोकल यात्रियों के बीच सीट पर बैठने के लिए नोकझोंक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भटनी के रहने वाले विकास गुप्ता ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही है। काफी इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के कारण दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। देवरिया स्टेशन अधीक्षक इमामुद्दीन अंसारी ने बताया कि छपरा और बाराबंकी यार्ड में रेल लाइन का कार्य होने के कारण ट्रेनें निरस्त हुई हैं। इस लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ दिख रही है। लोकल के यात्री ज्यादा हैं।
----------------

ट्रेनों के निरस्त होने के कारण दूर के यात्रियों के अलावा लोकल यात्रियों को भी परेशानियां बढ़ गई हैं। बनकटा, भाटपारानी, भटनी के सैकड़ों लोगों की देवरिया और गोरखपुर की आवाजाही का मुख्य साधन ट्रेन है। इससे दिक्कत हो रही हैं।-विजय कुमार सिंह अधिवक्ता, भाटपाररानी


सुबह-शाम छपरा व वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। छपरा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में पहले 14 बोगी लगती थी। अब इसे घटाकर 9-10 बोगी कर दिया गया है। जिससे परेशानी हो रही है।-सूरज कुमार दीक्षित न्यायालयकर्मी, देवरिया




ट्रेनों के निरस्त होने से बहुत परेशानी हो रही है। गोरखपुर, वाराणसी और बिहार जाने वाली ट्रेनों में बहुत भीड़ हो रही है। इन दिनों ट्रेनों में सफर करना किसी चुनौती कम नही है। रेल प्रशासन को जल्द निरस्त ट्रेनों को चलाना चाहिए।- सुमंत कुमार, समाजसेवी

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed