फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   schools careless with data giving

माध्यमिक स्कूल डाटा देने में कर रहे लापरवाही

Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
schools careless with data giving
माध्यमिक स्कूल डाटा देने में कर रहे लापरवाही
विज्ञापन

राजकीय एवं सहायता प्राप्त स्कूलों को शिक्षकों, कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर भरना है
शासन की ओर से हो रही लगातार समीक्षा, डीआईओएस ने वेतन रोकने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल अपने यहां के शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर उपलब्ध कराने में लगातार लापरवाही कर रहे हैं। शासन की ओर से लगातार इसकी समीक्षा की जा रही है। जिले की स्थिति इसमें बेहद खराब पाई गई है। लापरवाह स्कूलों के खिलाफ डीआईओएस ने वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।

जिले में वर्तमान में 19 राजकीय एवं 122 वित्तपोषित माध्यमिक स्कूलों का संचालन हो रहा है। शासन ने जुलाई माह की शुरुआत में ही सभी राजकीय एवं वित्तपोषित स्कूल वालों को अपने यहां कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन फीड कराए जाने के निर्देश जारी किए थे। आलम यह है कि जनपद के अधिकांश माध्यमिक स्कूलों ने इस पोर्टल पर डाटा भरने में अभी तक रुचि ही नहीं दिखाई है। डीआईओएस शिवचंद राम ने बुधवार को बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर स्कूलों के कार्मिकों की डाटा इंट्री की समीक्षा नियमित रूप से उप मुख्यमंत्री की ओर से की जा रही है। सभी राजकीय एवं अशासकीय वित्तपोषित स्कूल वालों को पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे कि अपने सभी कर्मचारियों का डाटा इस पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर इसकी हार्डकॉपी कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। सभी राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्य दो दिनों के अंदर यह कार्य अवश्य पूरा कर लें अन्यथा उनका वेतन रोक दिया जाएगा। पोर्टल की समीक्षा के दौरान यह भी पाया गया है कि कुछ विद्यालय के कर्मचारियों की ओर से इसका पासवर्ड बदल दिया जा रहा है। इससे मानव संपदा पोर्टल पर जिले का डाटा फीडिंग करने में मुश्किलें आ रहीं हैं। प्रधानाचार्य अपने यहां के ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को सचेत कर दें, नहीं तो दोषी पाए जाने पर ऐसे कर्मचारियों के विरुद्घ अनुशासनात्मक एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed