{"_id":"664d2555a3afdd01410e6f84","slug":"school-state-champianship-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-126221-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: माध्यमिक विद्यालयीय स्टेट हॉकी एवं कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गोरखपुर मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: माध्यमिक विद्यालयीय स्टेट हॉकी एवं कुश्ती प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा गोरखपुर मंडल
Wed, 22 May 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 22 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
23 से 27 सितंबर तक हॉकी और 20 से 24 सितंबर तक कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नए सत्र के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम अंतर्गत माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इसके अंतर्गत 23 से 27 सितंबर तक गोरखपुर मंडल को 14,17 व 19 वर्षीय बालक-बालिका स्टेट हॉकी और 20 से 24 सितंबर तक कुश्ती प्रतियोगिता कराने की मेजबानी मिली है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद जुलाई माह में विद्यालयों के खुलने के बाद खेल शिक्षक व खिलाड़ी इसकी तैयारियों में जुटेंगे।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में माध्यमिक विद्यालयीय स्तर पर आयोजित होने वाली स्टेट खेल प्रतियोगिताओं की सूची जारी कर दी गई है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से होने वाली खेल प्रतियोगिता, आयु वर्ग के अनुरूप विद्यालयी खेल, जनपद से राज्य स्तर पर होंगे। इस बार सेपक, टाकरा, वुशू, मलखंभ, गतका, कलारीपयट्टू, शतरंज, योगासन, थांगता, मार्शल आर्ट और कुराश खेल को भी तीन वर्षों के लिए ट्रायल के आधार पर शामिल करने का निर्णय लिया गया है। जनपद में संचालित राजकीय इंटर काॅलेज, सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालय व स्ववित्तपोषित विद्यालय, कस्तृूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्रा स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत अनिवार्य रूप से न्यूनतम दो खेलों में ब्लॉक व जनपदीय क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग करेंगे। खेलों का चयन विद्यालय अपनी सुविधानुसार करेंगे।
जनपद स्तर पर विद्यालयीय खेलकूद की गतिविधियों के आयोजन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में जिला क्रीड़ा समिति भी बनेगी।
स्टेट प्रतियोगिताओं के लिए तिथि व जगह निश्चित
डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि सबसे पहले सब जूनियर 15 वर्ष बालक, जूनियर नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक-बालिका 21 से 23 अगस्त तक मुरादाबाद, 28 से 30 अगस्त तक लखनऊ में तैराकी, डाइविंग 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका एवं वाटरपोलो 19 वर्ष बालक, 28 से 31 अगस्त तक प्रयागराज में टेबिल-टेनिस एवं बैडमिंटन 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका, दो से छह सितंबर तक लखनऊ में फुटबाल 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका, नौ से 13 सितंबर तक मिर्जापुर में कबड्डी 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका, 17 से 22 सितंबर तक कानपुर में बास्केटबाल 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका, 20 से 24 सितंबर तक गोरखपुर में कुश्ती फ्री स्टाइल 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका एवं ग्रीको 17 व 19 वर्ष बालक, 20 से 24 सितंबर तक झांसी में हैंडबाल 14, 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका, 23 से 26 सितंबर तक आजमगढ़ में ताइक्वांडो, 23 से 26 सितंबर तक आगरा में जूडो, 23 से 27 सितंबर तक गोरखपुर में हॉकी, 23 से 25 सितंबर तक प्रयागराज में भारोत्तोलन 17 व 19 वर्ष बालक-बालिका होगी। इसके अलावा अन्य अलग-अलग मंडलों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं अक्तूबर के द्वितीय सप्ताह तक आयोजित होंगी। जुलाई माह में स्कूल खुलने पर जनपदीय क्रीड़ा समिति की बैठक के बाद ब्लॉक, जिला व मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की योजना बनेगी।