फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Saryu reached 1.12 meters above the red mark

Deoria News: लाल निशान से 1.12 मीटर ऊपर पहुंची सरयू

Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 28 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Saryu reached 1.12 meters above the red mark
बरहज। नेपाल देश से छोड़े गए तीन लाख क्यूसेक पानी से सरयू और राप्ती नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे तटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 1.12 मीटर ऊपर 67.62 मीटर पर बह रही है। जबकि भदिला प्रथम और गोरखपुर जनपद का कोलखास गांव मैरुंड हो गया है। नदी के उफनाने से परसियां-विशुनपुर देवार गांवों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब एक पखवारे से नदी के जलस्तर में निरंतर बढ़त दर्ज की जा रही है। सरयू कटइलवा से कपरवार संगम तट, दियारा के पीडब्ल्यूडी बांध, जबकि राप्ती महेन-मोहरा तटबंध पर दबाव बना रही है। नदी का पानी परसियां देवार के आधा दर्जन और विशुनपुर देवार के करीब आठ मोहल्लों तक पहुंच गया है। आई बाढ़ से भदिला प्रथम, कोलखास, परसियां-विशुनपुर देवार के कत्लहिया, चौहान बस्ती, भर टोला, पुरानी बस्ती, जरलहवा, दसरसरिया आदि टोलों तक नदी का पानी पहुंच गया है। वहीं नगर के जहाज घाट स्थित पटेल नगर में नाली-नालों के रास्ते नदी का पानी सड़क तक पहुंच गया है। नदी के बढ़त बनाने को लेकर लोगों की नींद उचट गई है। बंधों के निकट के गांवों के लोग रतजगा करने पर विवश हैं। बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि 18 घंटे से नदी का जलस्तर स्थिर थमा है। बंधों की लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम ने किया कटान का निरीक्षण
बरहज। सरयू नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार में पीडब्ल्यूडी बांध पर हो रही कटान का एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधितों को कटान रोधी कार्य कराने का निर्देश दिया। परसियां देवार के दसरसरिया मोहल्ले के निकट पीडब्ल्यूडी बांध पर नदी दबाव बना रही है। जबकि कुछ जगहों पर कटान हो रहा है। जानकारी होने पर एसडीएम, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, मदनमोहन पाठक आदि के साथ परसियां देवार पहुंचे। गांव के शंकर प्रसाद, विजय कुमार, दिनेश कुमार, छोटेलाल, बलवंत सिंह, सुभाष यादव, सुरेंद्र यादव, रामाश्रय सिंह आदि का कहना है कि नदी कुछ टोलों में लोगों के घरों तक पहुंच गई है। बांध के कटने से परसियां-विशुनपुर देवार के 52 टोलों में तबाही मच सकती है। लोगों का यह भी कहना है कि स्वयं के भोजन की सांसत के साथ-साथ पशुओं के निवाले का संकट गहरा गया है। लोगों ने संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका जताया है। एसडीएम अवधेश कुमार ने बताया कि बांध का निरीक्षण किया गया है। कटान क्षेत्र को दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed