फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sarayoo river at danger level

खतरे के निशान पर पहुंची सरयू नदी, मचा हड़कंप

Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
sarayoo river at danger level
खतरे के निशान पर पहुंची सरयू नदी, मचा हड़कंप
विज्ञापन

बरहज। मानसून की दस्तक और एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। सरयू नदी खतरे के निशान पर बहने लगी है। पिछले 12 घंटे में 40 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। जलस्तर में निरंतर इजाफा से तटवर्ती गांवों में हड़कंप है। अधिकारियों ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते हुए चौकियों को अलर्ट कर दिया है।
सरयू नदी में करीब एक सप्ताह से सैलाब उमड़ रहा है। नदी का पानी सीढ़ियों पर होकर बहने लगा है। जलस्तर में निरंतर हो रहे इजाफा के कारण बाढ़ का पानी खतरे के निशान 66.50 पर पहुंच गया है। नदी इन दिनों तेजी से खेतों के रास्ते गांवों की ओर बढ़ रही है। कटइलवा से कपरवार संगम तट पर बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट पर नदी दबाव बनाने लगी है। जबकि राप्ती में उफान के कारण भदिला प्रथम गांव मैरुंड हो गया है। गांव के लोगों का सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने सीओ देव आनंद, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, जेई नागेंद्र प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर टीजे सिंह आदि के साथ थाना घाट के अलावा बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों ने निगरानी के लिए बनाई गई 12 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। थाना घाट पर पहुंचे एसडीएम को गोविंद नारायण त्रिपाठी ने प्रार्थना पत्र देकर पैर टूटने की वजह से स्टीमर संचालन में असमर्थता जताई। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि सरयू का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। सभी चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

भदिला प्रथम गांव के आवाजाही के लिए लगाई गई नाव
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले करीब एक सप्ताह से निरंतर वृद्धि हो रही है। नदी में आए सैलाब से बाढ़ का पानी गांवों की ओर रुख कर रहा है। सरयू के अलावा राप्ती नदी में आई बाढ़ से मदनपुर थाना क्षेत्र का भदिला प्रथम गांव का संपर्क मार्ग डूब गया है। प्रशासन ने नदी से चारों ओर घिरे गांव के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए एक नाव लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में दुश्वारियां बढ़ जाती हैं। शासन-प्रशासन के अलावा बीते वर्ष आई जांच करने आई केंद्रीय टीम से पुलिया निर्माण की मांग की गई थी जिससे समस्या से निजात मिल सके। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed