फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sanitation workers were honored

Deoria News: सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

Sat, 08 Nov 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 08 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers were honored
देवरिया क्लब में सफाई कर्मचारियोंको प्रमाण पत्र देतीे डीएम और नगर पालिका अध्यक्ष। स्रोत- सूचना - फोटो : chineni news
देवरिया। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छता के प्रति समर्पित सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को देवरिया क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने करीब 400 सफाई कर्मियों को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मी हमारे शहर की रीढ़ हैं, जो रोजाना सुबह से ही नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सफाई मित्रों की मेहनत और समर्पण से ही देवरिया स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक उपकरणों और संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सफाई कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में सभासदगण, सफाई निरीक्षक राज प्रताप सिंह, वरिष्ठ सफाई लिपिक काशीनाथ पांडेय, मनीष श्रीवास्तव, राजन सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed