{"_id":"62e96f8fb89e0463c45120cf","slug":"sandip-selected-in-taiquando-for-south-corea-camp-deoria-news-gkp445836338","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: दक्षिण कोरिया के कैंप में ताइक्वांडो की एडवांस ट्रेनिंग लेंगे संदीप, पूरे देश से 12 खिलाड़ियों का हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: दक्षिण कोरिया के कैंप में ताइक्वांडो की एडवांस ट्रेनिंग लेंगे संदीप, पूरे देश से 12 खिलाड़ियों का हुआ
Wed, 03 Aug 2022 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 09:39 AM IST
सार
संदीप प्रसाद ने वर्ष 2016 से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश लिया। वह भटनी के बापू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र भी हैं। स्कूल स्तर पर सीनियर खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने उन्हें सिखाया। स्टेडियम में प्रशिक्षक गिरीश की देखरेख में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई तो इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
ताईक्वांडो खिलाड़ी संदीप प्रसाद।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया शहर के भीखमपुर रोड निवासी एवं ताइक्वांडो खिलाड़ी संदीप प्रसाद इस खेल की एडवांस ट्रेनिंग दक्षिण कोरिया में लेंगे। पूरे देश से चुने गए 12 खिलाड़ियों में उनका भी चयन हुआ है। नौ अगस्त को वह कोरिया के लिए रवाना होंगे।
भीखमपुर रोड निवासी संदीप प्रसाद (16) पुत्र शिवजी प्रसाद ने वर्ष 2016 से रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर में प्रवेश लिया। वह भटनी के बापू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के छात्र भी हैं। स्कूल स्तर पर सीनियर खिलाड़ी अभिषेक सिंह ने उन्हें सिखाया। स्टेडियम में प्रशिक्षक गिरीश की देखरेख में उनकी ट्रेनिंग शुरू हुई तो इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
वर्ष 2018 में सब जूनियर नेशनल अंडर 41 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, स्कूली नेशनल वर्ष 2019 सब जूनियर ओवर 41 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग, इसी वर्ष कैडेट नेशनल अंडर 49 किलो भार वर्ग में रजत, इसी वर्ष साई की ओर से आयोजित आल इंडिया प्रतियोगिता के 49 किलो भार वर्ग में उन्होंने स्वर्ण जीता। राज्य स्तर पर वर्ष 2021 में कैडेट 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, वर्ष 2022 में लखनऊ में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
अच्छे खेल एवं उपलब्धियों की बदौलत इनका चयन वर्ष 2019 में भारतीय खेल प्राधिकरण के ताइक्वांडो छात्रावास लखनऊ में हुआ। वर्तमान में वह वहीं प्रशिक्षक सुजीत बघेल, संध्या भारती, दीपक पंत की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
दक्षिण कोरिया जाने वाले खिलाड़ियों में उनके अलावा साई छात्रावास लखनऊ के अर्जुन चौहान, पूजा राघव का भी चयन किया गया है। इसके अलावा गुवाहाटी, केरल, बंगलूरू के नौ खिलाड़ी चुने गए हैं। संदीप ने बताया कि नौ अगस्त को चयनित खिलाड़ी लखनऊ से दिल्ली और वहां से दक्षिण कोरिया जाएंगे।
पहली बार जिले का खिलाड़ी ट्रेनिंग लेने जाएगा दक्षिण कोरिया
स्पोर्ट्स स्टेडियम के ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने मंगलवार को बताया कि पहली बार जिले का कोई खिलाड़ी एडवांस ताइक्वांडो ट्रेनिंग के लिए दक्षिण कोरिया जाएगा। इसके पहले ऋषि अरोरा और वह खुद वहां आयोजित चैंपियनशिप में भाग लेने जा चुके हैं। उन्होंने पूरी उम्मीद जताई कि भविष्य में वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस खेल में बेहतर करेंगे।