{"_id":"5e5e99d08ebc3ef4113bd6a3","slug":"sampurn-samadahn-diwas-in-deoria-deoria-news-gkp3434516147","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस----
विज्ञापन
बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते क्षेत्रीय विधायक और अधिकारी
- फोटो : DEORIA
नहीं पहुंच सके डीएम, उमड़े फरियादी
संपूर्ण समाधान दिवस : 122 आए मामलों में मौके पर दो का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भाटपाररानी/रुद्रपुर। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के आने की सूचना पर फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मौके पर आए 122 मामलों में राजस्व के दो का निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष मामलों को संबंधितों को सौंप दिया गया।
मंगलवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र भी मौजूद रहे। नगर के नंदना वार्ड पूर्वी निवासी रामायण अतिक्रमण खाली कराने, खुदियां पाठक मुन्नी देवी पत्नी मारकंडेय ने जमीन संबंधी, हरनौठा के सुभाष राशन कार्ड से नाम विच्छेद करने, खड़ेसर धर्मेंद्र गोंड़ पीएम आवास न बनने देने, पिपरा भुल्ली के सुरेंद्र कुमार मिश्र अवैध निर्माण खाली कराने, फकईपुर के दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने पोखरी में अतिक्रमण करने, भदिला दोयम गीता देवी पेंशन योजना बदलने, बेलडांड़ खाली टोला श्यामबिहारी मिश्र शौचालय न होने सहित राजस्व के 35, विकास 10, पुलिस 45, समाज एक, अन्य 31 कुल 122 शिकायतें आईं थीं। दिवस में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता नौशाद अहमद खान, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसीलदार वंशराज राम, नायब तहसीलदार संजय पांडेय, सीओ अंबिका राम, डीडीओ कृष्ण कुमार, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, प्रभारी एसओ रामप्रकाश राय, त्रिवेंद्र कुमार मौर्य, राजेश कुमार सिंह, बीडीओ शशि पांडेय, राना प्रताप सिंह, नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
उधर, भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार एसडीएम सौरभ सिंह की अध्यक्षता में 51 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। राजस्व विभाग के चार मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के सर्वाधिक 22, पुलिस विभाग के दस, विकास विभाग के सात, पूर्ति निरीक्षक का एक, विद्युत विभाग के दो तथा चकबंदी के नौ मामले आए। इस दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक ध्रुव कुमार शुक्ला, तहसीलदार अश्वनी कुमार, सीओ पंचम लाल, नायब तहसीलदार करण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी क्रम में रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार सीआरओ अमितलाल बिंद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 43 शिकायतें दर्ज की र्गइं। विभागों के जिम्मेदार नहीं होने से एक भी मामले का निपटारा नहीं हो पाया। संपूर्ण समाधान दिवस पर जल निगम, लोक निर्माण विभाग, बीडीओ रुद्रपुर, बैतालपुर, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, खंड शिक्षा अधिकारी गौरीबाजार गैरहाजिर मिले। सीआरओ ने उनसे अनुपस्थित रहने पर जवाब मांगा है। नगर के गोला वार्ड के लोगों ने सड़क के उच्चीकरण रोकने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, तहसीलदार रामाश्रय, नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता, सीओ दिनेश कुमार यादव, एके पाल, पूर्ति निरीक्षक अनूप शाही आदि मौजूद रहे।
शौचालय पर ताला लगने से परेेेशान रहे लोग
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील आए लोगों को शौचालय जाने के लिए परेशान होना पड़ा। तहसील सभागार के बगल में स्थित शौचालय पर ताला लटक रहा था। विभिन्न विभागों से आए अधिकारी और फरियादियों को शौच के लिए तहसील परिसर से बाहर जाना पड़ा। इस संबंध में नाजिर नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश से ताला बंद किया गया है।
फोटो समाचार
कौशल विकास के प्रशिक्षणार्थियों ने किया प्रदर्शन
बरहज। नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित कौशल विकास अंतर्गत उद्योग विकास संस्थान के छात्रों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किया। छात्रों ने विधायक सुरेश तिवारी को पत्रक सौंपा। मंगलवार को उद्योग विकास संस्थान में प्रशिक्षण ले रहे छात्र बैनर-पोस्टर लिए नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंच प्रदर्शन किए। विद्यार्थी विभाग के अधिकारी पर पैसे न देने पर अब तक परीक्षा न कराने का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि भारत सरकार की योजना के तहत 550 घंटे का प्रशिक्षण पूरा कर लिया गया है। जबकि परीक्षा से वंचित हैं। विधायक को पत्रक सौंपने और आश्वासन पर वे माने। हालांकि, छात्रों ने एसडीएम सुनील कुमार सिंह और नायब तहसीलदार संजय पांडेय को भी मुख्यमंत्री के नाम पत्रक दिया है। इस दौरान प्रिया यादव, अनुराधा गुप्ता, वंदना भारती, शिवांगी निषाद, अंकिता, संदीप, नीलम प्रजापति, मनीष, सुनील, आरती सिंह, रिंकू, सुनील प्रसाद, सत्या, निक्की निषाद, शालू मद्धेशिया, दीपक गुप्ता, सनोज पासवान, नीरज यादव, कनुप्रिया कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 30 मामले
सलेमपुर। तहसील के सभागार में मंगलवार को एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला ने फरियाद सुना। जिसमें कुल 30 शिकायतें सुनी गईं। राजस्व के 17 मामलों में दो को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावे पुलिस के पांच, विकास के तीन, नगर पंचायत व समाज कल्याण के दो दो व विद्युत की एक शिकायत आई। इस मौके पर तहसीलदार तहसीलदार सतीश चंद्र, सीओ बरूण कुमार मिश्र, कोतवाल अश्वनी कुमार राय समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।