फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampurn samadahn diwas

अनुपस्थित और देर से आए आठ अफसरों को सीडीओ ने दिया नोटिस.

Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
sampurn samadahn diwas
अनुपस्थित और देर से आए आठ अफसरों को सीडीओ ने दिया नोटिस
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : कुल 116 मामले आए सिर्फ सात का मौके पर निस्तारण
बरहज में डीएम की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियाद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के सभी तहसीलों में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 116 मामले आए, इसमें मात्र सात का मौके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में अनुपस्थित व देर से आए आठ अफसरों को सीडीओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अनुपस्थिति में सीडीओ रवींद्र कुमार ने बरहज तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। यहां कुल 25 मामलों में एक मामले का मौके पर निस्तारण हो सका। सोमवार को एसडीएम ध्रुव शुक्ल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस की कार्रवाई शुरू हुई। इसी बीच सीडीओ रवींद्र कुमार भी पहुंच गए। नार्मल कॉलोनी के अच्छेलाल और अन्य ने मुख्य सड़क को जोड़ने वाले मार्ग पर कब्जे, कपरवार के भरत प्रसाद गोंड़ ने डीह की जमीन पर निर्माण में बाधा उत्पन्न करने, पिपरा भुल्ली के योगेंद्र मिश्र ने पेड़ हटाने, पुराना बरहज के परवेज आलम ने जमीन पर अवैध तरीके से भवन निर्माण, बहोर धनौती के अंगद शर्मा ने फर्जी कागजात के आधार पर रोजगार सेवक की नियुक्ति करने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में उपकृषि निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पीओ डूडा, एक्सईएन जलनिगम, महाप्रबंधक जिला उद्योग अनुपस्थित रहे। वहीं जिला कृषि अधिकारी, एक्सईएन नलकूप, प्रभारी डिप्टी आरएमओ देर से पहुंचे। सीडीओ ने अनुपस्थित व विलंब से पहुंचे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस दौरान डीपीआरओ अविनाश कुमार, पीडी संजय कुमार पांडेय, तहसीलदार मिश्री लाल चौहान, सीओ देवआनंद, बीडीओ चंद्रभूषण यादव, भलुअनी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, खुखुंदू नवीन चौधरी, एसएसआई सुभाष पांडेय, रानाप्रताप सिंह, एक्सईएन सचिन सिन्हा, गणेश मिश्र, दिनेश मिश्र, सुमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम सौरभ सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें दस शिकायतें आईं। जिसमें एक का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसीलदार आनंद नायक, सीओ सिटी श्रीयेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 23 शिकायर्तें आइं। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर हुआ। इस दौरान सीओ कपिल मुनि सिंह, तहसीलदार रामाश्रय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार, उप जिला अधिकारी राजपति वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 44 मामले आए। राजस्व विभाग के तीन शिकायती पत्रों का उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। इस दौरान सीओ पंचम लाल, तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार करण सिंह आदि मौजूद रहे।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिंद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 14 मामले आए। इसमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, तहसीलदार अभय राज, सीओ जिलाजीत, कोतवाल जितेंद्र तिवारी, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, अभय नरायण आदि मौजूद रहे।

सजायाफ्ता का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग
बरहज। संपूर्ण समाधान दिवस में बेलडॉड निवासी बृजेंद्र प्रताप उर्फ मुन्ना सिंह ने सजा काट रहे पूर्व चेयरमैन उमाशंकर सिंह विशेन के असलहे का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की। आरोप है कि आजीवन कारावास काट रहे पूर्व चेयरमैन का असलहा उनके परिजन लेकर चल रहे हैं। वहीं बेलडॉड के ही जयगोविंद यादव ने ग्राम सभा बेलडॉड में दिसंबर 2020 से 25 मई 2021 तक राज्य-वित्त से बिना कार्य कार्य रकम निकाल लिए जाने की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed