{"_id":"5fc686b68ebc3e9b93593bce","slug":"sampoorn-samadhan-diwas-in-deoria-deoria-news-gkp3751663170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
संपूर्ण समाधान दिवस में हुआ महज दो मामलों का निबटारा
रुद्रपुर। त्वरित न्याय के लिए आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों की उदासीनता के कारण फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने गैरहाजिर जिम्मेदारों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 36 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग के सर्वाधिक 25 मामले शामिल रहे, लेकिन विभिन्न विभागों के जिम्मेदारों के न रहने से मात्र दो शिकायतों का निपटारा हो पाया। अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एसडीएम संजीव उपाध्याय ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान पुलिस विभाग, चिकित्सा, विकास विभाग, वन विभाग, बाढ़ कार्य खंड, समाज कल्याण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे।
15 में एक मामले का हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पूरे दिन फरियादियों का टोटा रहा। दिवस पर आए कुल 15 मामलों में मौके पर एक मामले का निस्तारण कर दिया गया। माह के पहले मंगलवार को तहसीलदार वंशराज राम की देखरेख में दिवस की कार्रवाई शुरू की गई। शिक्षक-विधायक का चुनाव होने के कारण दिवस को लेकर लोगों में ऊहापोह की स्थिति रही। मौके पर राजस्व के कुल 15 मामले आए। इसमें एक मामले का ही निस्तारण हो सका। हालांकि, दिवस के दिन अधिकांश कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगी थी। इस कारण कुर्सियां खाली रहीं। इस दौरान रामप्रताप पासवान, गणेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, हीरालाल मधुकर आदि मौजूद रहे।