फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sampoorn samadhan diwas in barhaj

दूसरी जगह अटैच कर किसी दूसरे को चार्ज दे दूंगा : डीएम

Tue, 16 Mar 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
sampoorn samadhan diwas in barhaj
रहज तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम-एसपी और उपस्थित अन्य - फोटो : DEORIA
दूसरी जगह अटैच कर किसी दूसरे को चार्ज दे दूंगा : डीएम
विज्ञापन

बरहज संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बिफरे डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/देवरिया। चिप्स और चाय पीकर संपूर्ण समाधान दिवस की हो रही खानापूरी में मंगलवार को बदलाव दिखा। बरहज तहसील में फरियादियों को भी ऐसा महसूस हुआ कि अब उनकी समस्याओं का निस्तारण समुचित होगा। कुल 142 मामले आए, जिसमें 27 का मौके पर निस्तारण किया गया।
डीएम आशुतोष निरंजन सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र के साथ बरहज तहसील में पूरे फार्म में थे। उन्होंने कुटुंब परिवार रजिस्टर के एक पुराने मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी मीना सिंह को हिदायत दी। डीएम ने कहा कि काम नहीं आता है तो सुधार करिए नहीं तो दूसरी जगह अटैच करके किसी दूसरे को चार्ज दे दूंगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीएम ने बरहज के टाउन जेई मनोज कुमार को बिजली के बिल की अनियमितता पर हिदायत दी, पट्टे की जमीन की पैमाइश में देरी को लेकर डीएम ने लेखपाल को खरी-खरी सुनाई। खंड विकास अधिकारी भलुअनी आलोक दत्त और भागलपुर सप्लाई इंस्पेक्टर सच्चिदानंद को राशन कार्ड में नाम न जोड़ने को लेकर यह कहते हुए हिदायत दी कि इस समय राशन कार्ड में नाम जोड़ने का सही समय है और आप लोग लापरवाही कर रहे हैं। डीएम ने गंभीर मामलों के प्रार्थनापत्रों का फोटो अपने मोबाइल में खींच लिया। इस दौरान एसपी श्रीपति मिश्रा, ज्वाइन मजिस्ट्रेट सुमित यादव, सीओ बरहज दिनेश कुमार सिंह यादव, तहसीलदार सतीश कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा गजेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले फरियादी : नए डीएम से है उम्मीद
राम मोहन पांडे निवासी नॉर्मल कॉलोनी बरहज ने कहा कि घर के आगे सार्वजनिक रास्ता है जो कि कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है, कई कई बार लिखित सूचना एसडीएम को दी गई, पांच से अधिक बार तहसील दिवस पर भी लिखित सूचना हम लोगों ने ने दी, जिसमें एक बार चार माह पहले एसडीएम ने मौके का निरीक्षण तो किया लेकिन रास्ते का अतिक्रमण खाली नहीं कराया। रामकेवल यादव निवासी महेन का कहना है कि तीन एकड़ भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इसको लेकर हमने कई कई बार तहसील दिवस एवं एसडीएम साहब के यहां लिखित सूचना दी लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। अमरीश राय निवासी लवकनी ईश्वर ने कहा कि मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए एक वर्ष से हम ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं हमारे हलके के सेक्रेटरी के द्वारा आठ माह पूर्व फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया था। इसके लिए 1000 की धन उगाही की गई थी लेकिन बीमा क्लेम में मृत्यु प्रमाणपत्र लगाते वक्त पता चला कि यह प्रमाणपत्र फर्जी है। हमने दोबारा कहा तो और पैसा मांग रहे हैं। खंड विकास अधिकारी एवं एसडीएम और तहसील दिवस पर कई कई बार सूचना दी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। संयोगिता देवी निवासी ग्राम कटियारी का कहना कि बैनामे की जमीन, जिस पर हमने दीवार चलाई थी। उस पर लॉकडाउन से ही एक शख्स ने दुकान खोल दी है। 11 माह से तहसील एवं थाने के चक्कर लगा रही हूं, तहसील दिवस से लेकर एसडीएम और प्रशासन को लिखित सूचना कई कई बार दे चुकी हूं लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। रामप्रीत सिंह निवासी नौका टोला इनके साथ पूरे बिशनपुरा एवं नौका टोला वासी थे। इन सभी लोगों का बताना है कि बिशनपुर देवार में कई वर्षों से भू-माफिया भूमि कब्जा किए हैं, जिस संबंध में पैमाइश कर कब्जा दिलाने के लिए हम लोगों ने हजारों बार लिखित सूचना तहसील दिवस से लेकर जिले प्रशासन तक दी लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है।
‘मैं खुद देवारा चलता हूं’
संपूर्ण समाधान दिवस डीएम के समक्ष भूमाफिया ग्रस्त राजस्व ग्राम विशुनपुर देवार, परसिया कुरह, राजपुर देवार, कपरवार खादर, परसिया देवार के पीड़ित किसानों ने अपनी भूमि को भूमाफिया से मुक्त कराने के लिए अनुरोध किया। इसके पूर्व विशुनपुर देवार के पूर्व प्रधान अशोक यादव राम अवतार यादव, साधु शरण यादव, शिव शंकर यादव, बैजनाथ यादव आदि ने पैमाइश रोकने के लिए अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि ‘मैं खुद देवारा चल कर देखता हूं कि वहां कितने भू माफिया हैं, सरकार की जमीन की फसल प्रशासन और किसानों की भूमि की फसल किसान कटवाएगा। पैमाइश चल रही है। भूमि को एक पखवारे में चिह्नित कर लिया जाएगा, जो भी लोग कानून के साथ खिलवाड़ करेंगे उनकी जगह जेल में होगी।
कोट:
मेरे पुराने अनुभव से राजस्व एवं पुलिस की शिकायतें अधिक आती हैं। लेकिन बरहज में सभी विभागों की आई हैं। नगरपालिका एवं शिक्षा विभाग की भी शिकायतें आई हैं। राजस्व विभाग अच्छा काम कर रहा है। बाकी शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
-आशुतोष निरंजन, डीएम
फोटो समाचार
26 शिकायतें सुनीं गईं
सलेमपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 26 शिकायतें आईं। इसमें पूर्ति के आए एक मामले को निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा राजस्व के 6, पुलिस के 9, विकास के 4, नगर पंचायत के 3, विद्युत के 2 पूर्ति के 1 मामले आए। इस दौरान सीओ श्रीयश त्रिपाठी, समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। नगर के इचौना पश्चिमी वार्ड निवासी संजय कुमार गोंड़ ने उनके छोटे भाई राजीव कुमार गोड़ का जाति प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही इसको लेकर आगामी 23 मार्च को खेत मजदूर यूनियन के तरफ से तहसील का घेराव करने का निर्णय लिया है। संवाद
फोटो समाचार
गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस
रुद्रपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को तहसील सभागार में सीआरओ अमृत लाल बिंद ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल 25 मामलों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कई विभागों के अधिकारी गैरहाजिर रहे। मुख्य राजस्व अधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित विभागों के विभागाध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पर हर बार की तरह इस बार भी राजस्व के मामले छाए रहे। 25 शिकायतों में राजस्व विभाग से जुड़े 18 मामले पुलिस विभाग के चार और अन्य विभागों के तीन मामले दर्ज किए गए। इनमें से राजस्व के तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम संजीव उपाध्याय, एसडीएम न्यायिक संजीव यादव, तहसीलदार बंशराज, एनटीआर हिमांशु सिंह, सीओ अंबिका राम, ईओ उपेंद्र नाथ सिंह, राजन सिंह, जितेंद्र कुमार टंडन, अनुप शाही आदि मौजूद रहे।

- फोटो समाचार
आए 41 मामले, आठ का निस्तारण
भाटपाररानी। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 41 शिकायती पत्र आए। एसडीएम ने राजस्व विभाग के आठ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शिकायती पत्रों में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 24, विकास विभाग के चार, चकबंदी के चार, पुलिस विभाग के नौ मामले शामिल रहे। इस दौरान नवागत अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, तहसीलदार अश्विनी कुमार सहित तहसील के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed