{"_id":"621e5241ef75d9484f795ab4","slug":"samajwadi-party-rioters-factory-keshav-prasad-maurya-deoria-news-gkp428593599","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी दंगाइयों की फैक्ट्री : केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी दंगाइयों की फैक्ट्री : केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन
भाटपार रानी के बंगरा बाजार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपा नेता एवं का?
- फोटो : DEORIA
समाजवादी पार्टी दंगाइयों की फैक्ट्री : केशव प्रसाद मौर्य
भाटपाररानी। बंगरा बाजार में मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर कुशवाहा के समर्थन में आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी दंगाइयों की फैक्ट्री है। भाजपा अपने कार्यकाल में सबका साथ, सबका विकास करने वाली पार्टी है। दिल्ली और लखनऊ के खजाने से धन लाकर बिना भेदभाव का विकास कराकर दिखाने का हमने काम किया है।
उन्होंने बंगरा को भागवत भगत खजड़ी वाले की धरती बताते हुए लोगों को एकजुट होकर समर्थन देने की अपील की। कहा कि पिछले सात वर्षों में जितना काम प्रदेश सरकार ने किया है, उतना विरोधियों ने सरकार में रहते हुए नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल अब खंड-खंड हो चली है।
उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की खुशहाली के लिए काम करती है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री छठवीं बार बंगरा बाजार आए हैं। प्रत्याशी सभा कुंवर कुशवाहा ने भी सभा को संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय पटेल और संचालन भाजपा नेता सुशील शाही ने किया।