फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   sales man of wine shop beaten

शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा, दुकान का दरवाजा तोड़ा, तीन हिरासत में

Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
sales man of wine shop beaten
शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा, दुकान का दरवाजा तोड़ा, तीन हिरासत में
विज्ञापन

लार रोड। कस्बे में बृहस्पतिवार की रात मनबढ़ों ने शराब देने से मना करने पर दुकान का फाटक तोड़ कर सेल्समैन की पिटाई कर दी। सेल्समैन ने मईल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

लखीमपुर खीरी निवासी साधना त्रिपाठी की लार रोड कस्बे में अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर सिधौली निवासी सोनू सिंह सेल्समैन हैं। तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार की आधी रात स्कार्पियो सवार कुछ लोग दुकान पर आए और शराब की मांग करने लगे। सेल्समैन ने कहा कि दुकान बंद हो गई है। उन लोगों ने गाली देते हुए दरवाजा तोड़ दिया। विरोध करने पर सेल्समैन की जमकर पिटाई की। उसका सिर फट गया। पीड़ित ने डायल 112 पर लूट व मारपीट की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। उसी समय मईल थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार हमराहियों के साथ पहुंच गए और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। शुक्रवार को सेल्समैन ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस बाबत सीओ बरहज देव आनंद ने बताया कि तहरीर मिली है। तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed