फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salempur's power supply collapsed for three days

Deoria News: तीन दिन से सलेमपुर की बिजली आपूर्ति चरमराई

Tue, 01 Aug 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 01 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Salempur's power supply collapsed for three days
सलेमपुर। नगर की तीन दिन से बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती और बार-बार हो रही ट्रिपिंग से नगरवासी परेशान हैं। सोमवार को नगरवासियों ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से मुलाकात कर आपूर्ति ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन




बिजली की अघोषित अंधाधुंध कटौती और बार-बार की ट्रिपिंग से नगर समेत नवलपुर फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव के लोग त्रस्त हो चुके हैं। बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। 29 जुलाई की दोपहर करीब 2:30 तहसील फीडर के पैनल में अचानक खराबी आ गई। जिसके चलते तहसील फीडर पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा नवलपुर फीडर में भी तकनीकी खराबी आने के चलते उसी दिन से बंद हो गया। निगम के कर्मचारी ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन अभी तक बिजली आपूर्ति ठीक से बहाल नहीं हो सकी है। जिसके चलते टीचर्स कॉलोनी, ठाकुर नगर, परशुराम धाम, हरैया, तहसील, सब्जी मंडी, भटवा धरमपुर, सुगही, सलाहाबाद वार्ड समेत नवलपुर फीडर से जुड़े सैकड़ों गांव के लोग बेहाल हैं। सोमवार को सभासद अशोक गुप्ता के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं ने राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम से ब्लॉक सभागार में मुलाकात कर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उपभोक्ताओं ने कहा कि जेई की लापरवाही के चलते नगर के लोग आज त्रस्त हैं। लोगों की समस्या को सुन राज्यमंत्री ने तत्काल बिजली विभाग के एससी से बात कर आपूर्ति बहाल कराने की बात कही। एसडीओ ने बताया कि फीडर का पैनल खराब होने के चलते आपूर्ति में बाधा आ रही है। काम चल रहा है जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed