सलेमपुर जिले की उम्मीद जगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर को जिला बनाने की पंद्रह सालों से की जा रही मांग अब रंग लाने लगी है। जिलाधिकारी की तरफ से भेजी गई रिपोर्ट एक उम्मीद के रूप में देखी जा रही है।
फिलहाल डीएम की इस पहल से आंदोलनकारियों और लोगों में खुुशी का माहौल है।
सलेमपुर को जिला बनाने की आवाज लंबे समय से उठ रही है। इसके लिए सलेमपुर, भाटपाररानी और बरहज को मिलाकर जिला बनाने की मांग की जा रही है।
एमएलसी रामसुंदर दास ने सलेमपुर को जिला बनाने को लेकर पांच दिसंबर 2012 को विधान परिषद में नोटिस दी थी। सलेमपुर में नौ दिसंबर 2014 से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी है।
सपा विधायक मनबोध प्रसाद ने मुख्यमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया था। शासन ने परीक्षण के बाद उचित कार्रवाई करने को कहा। राजस्व परिषद की तरफ से डीएम अनिता श्रीवास्तव से आख्या मांगी गई।