फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salary of ten BDOs withheld due to poor progress

Deoria News: प्रगति खराब मिलने पर दस बीडीओ का वेतन रोका

Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Salary of ten BDOs withheld due to poor progress
प्रगति खराब मिलने पर दस बीडीओ का वेतन रोका
विज्ञापन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बाबा साहब आंबेडकर रोजगार योजना एवं जल जीवन मिशन योजनाओं की बृहस्पतिवार को गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने शेष सभी ग्राम पंचायतों का डीपीआर तैयार कराकर हस्ताक्षर के साथ बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बाबा साहब आंबेडकर रोजगार योजना की खराब प्रगति मिलने पर संबंधित विकास खंड के बीडीओ का दिसंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत विकास खंड-बैतालपुर, बनकटा, भागलपुर, रुद्रपुर, लार, देवरिया सदर, सलेमपुर, भटनी, भलुअनी व बरहज की प्रगति शून्य पाई गई, जिसके लिए संबंधित बीडीओ का दिसंबर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कार्य की प्रगति खराब पाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने सोशल ऑडिट वर्ष 2022-23 के लंबित प्रकरणों का एंटीआर अपलोड करने तथा पूर्व के वर्षों का अवशेष एटीआर अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अपलोड किए गए एटीआर की हार्ड कॉपी जिला सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर को सायं पांच बजे तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed