फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Salary of absent doctor withheld from hospital

Deoria News: अस्पताल से गैर हाजिर चिकित्सक का वेतन रोका

Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Salary of absent doctor withheld from hospital
देवरिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परसिया चंदौर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पयासी और मझौली राज का औचक निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों की स्थिति और औषधियों की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। उन्होंने पीएचसी पयासी में एक चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन


सीएमओ सबसे पहले सीएचसी परसिया चंदौर पहुंचे और सभी स्टॉफ को बुलाकर उपस्थिति रजिस्टर से मिलान कराया। सभी मौजूद मिले और उन्होंने उन सभी से उनके कार्यों की जानकारी लिया। अस्पताल पर उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता तथा डॉक्टरों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सीएमओ ने ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों को सभी मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखने की हिदायत दी। उन्होंने अभिलेखों की जांच की और साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। आपातकालीन कक्ष का निरीक्षण कर आपातकालीन औषधियों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार प्रदान करने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ पीएचसी पयासी पहुंचे। यहां भी उन्होंने सभी स्टॉफ को एकत्र कराया और उपस्थिति रजिस्टर से एक-एक चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी की जानकारी लिया। यहां एक चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ पीएचसी मझौलीराज पहुंचे। यहां उन्होंने सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की जानकारी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed