{"_id":"656ccf670d7dc1bd2c08c914","slug":"said-son-everyone-wants-reconciliation-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-14277-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दरवाजे के पास शोर मचाने के विरोध पर अधेड़ को पीटकर मार डाला था, बोला बेटा-सब चाह रहे सुलह तो मैं क्या करूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दरवाजे के पास शोर मचाने के विरोध पर अधेड़ को पीटकर मार डाला था, बोला बेटा-सब चाह रहे सुलह तो मैं क्या करूं
Mon, 04 Dec 2023 04:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Updated Mon, 04 Dec 2023 04:53 PM IST
सार
सुरौली थाना क्षेत्र के नकआपार गोसाई टोला निवासी 55 वर्षीय गोरख निषाद के दरवाजे के पास शनिवार को गांव के कुछ युवक पहुंचे और आपस में बातचीत के दौरान शोर मचाने लगे। गोरख का बेटा गोलू निषाद पिता की तबीयत खराब होने की बात कह शोर करने से मना किया। इस पर युवक गोलू की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरवाजे के पास शोर मचाने का विरोध करने पर अधेड़ को पीटने और इस दौरान हुई उसकी मौत के मामले में सुलह-समझौता हो गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर सिपाहियों की मौजूदगी में पहुंचे ग्राम प्रधान ने सुलह-समझौता कराया। इस दौरान अधेड़ के बेटे ने कहा कि पिता की मौत दुखद है।
पुलिस और गांव के लोग सिर्फ सुलह की बात कह रहे हैं, ऐसे में मैं क्या करू। मुझे भी तो गांव में ही रहना है। आरोपी पक्ष से आर्थिक मदद कराने का भी आश्वासन मृतक के बेटे को दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।
सुरौली थाना क्षेत्र के नकआपार गोसाई टोला निवासी 55 वर्षीय गोरख निषाद के दरवाजे के पास शनिवार को गांव के कुछ युवक पहुंचे और आपस में बातचीत के दौरान शोर मचाने लगे। गोरख का बेटा गोलू निषाद पिता की तबीयत खराब होने की बात कह शोर करने से मना किया। इस पर युवक गोलू की पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने आए पिता की भी पिटाई की। कुछ देर बाद गोरख की मौत हो गई।
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर सुरौली थाने के दो सिपाही और गांव के प्रधान ने कुछ लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ। गोलू ने बताया कि सब लोग समझौता की ही बात कह रहे हैं। आरोपी पक्ष से आर्थिक मदद कराने के लिए भी कह रहे हैं। इस बाबत सुरौली इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक पहले से बीमार था। घर वाले तहरीर नहीं नहीं दिए हैं। सुलह समझौते की जानकारी नहीं है।