फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sahodara Devi Academy Salempur and NB Sports reach semi-finals

सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर और एनबी स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में पहुंचीं

Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sahodara Devi Academy Salempur and NB Sports reach semi-finals
सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर और एनबी स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में पहुंचीं
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अमर उजाला-ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी बेहतरीन मुकाबलों का गवाह बना। मंगलवार को दो पालियों में मैच खेला गया। सहोदरा देवी एकेडमी सलेमपुर और एनबी स्पोर्ट्स सेमीफाइनल में पहुंच गईं।
बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया एवं भाटपाररानी इलेवन के बीच खेला जाएगा। उसका उद्घाटन सदर विधायक शलभमणि त्रिपाठी करेंगे। दूसरा मैच दोपहर बाद एनबी स्पोर्ट्स देवरिया बनाम सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर के मध्य खेला जाएगा। उसका शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के मुकाबले में सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ने देवरिया क्रिकेर्ट्स को 32 रन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। 40 रन बनाकर जीत में अहम योगदान देने वाले अरविंद कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीत देवरिया क्रिकेर्ट्स के कप्तान ऋषभ ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी सहोदरा देवी क्रिकेट एकेडमी सलेमपुर ने ओपनर नीतीश 21 और रूपक नौ रन की मदद से पहले विकेट के लिए 30 रन बनाए। अरविंद ने सात चौके की मदद से तेज 40 रन बनाए। निखिल 17 रन नाबाद और अभिषेक ने एक चौके से 16 रनों का योगदान दिया। 20 ओवर में टीम ने छह विकेट खोकर 144 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम के गेंदबाज अविनाश ने दो ओवर में 13 रन देकर दो, आशुतोष ने चार ओवर में 17 रन देकर एक तथा प्रियांशु ने तीन ओवर में 25 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में उतरी देवरिया क्रिकेर्ट्स 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 114 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशुतोष यादव ने पांच चौकों की मदद से 29, प्रियांशु ने तीन चौके, एक छक्का लगाकर 22, अरबाज ने एक चौका से 14, आर्यन शर्मा ने एक चौका लगाकर 12 रन बनाए। सलेमपुर टीम से सर्वजीत ने चार ओवर में 25 रन देकर दो, आकाश ने तीन ओवर में 16 रन देकर दो, दिलीप कुमार ने चार ओवर में 18 रन देकर एक, शैलेंद्र ने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके पूर्व, मैच का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद्र तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला परिवार का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। क्रिकेट देश में सबसे लोकप्रिय खेल है। जिले व मंडल स्तर पर आयोजित यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगी।
जिला पंचायत स्तर से स्टेडियम के विकास के लिए जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। विशिष्ट अतिथि एवं विजयश्री ज्ञानस्थली स्कूल रामगुलाम टोला की प्रबंधक विजयलक्ष्मी सिंह ने भी खेल की सराहना की। संचालन ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह तथा आभार जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने जताया। इस दौरान देवरिया क्रिकेट क्लब के सचिव रामेश्वर प्रजापति, संरक्षक राहुल तिवारी, संयुक्त सचिव कलाम खां, क्रिकेट प्रशिक्षक पवन गोंड, नीरज वाजपेई, नागेंद्र त्रिपाठी, धन्नू आदि मौजूद रहे।
मैन आफ द मैच सलेमपुर टीम के खिलाड़ी अरविंद कुमार को बनाया गया। उन्हें जिला तैराकी संघ के संरक्षक गोपाल कृष्ण सिंह रामू व रुद्रपुर के प्रदीप यादव ने अमर उजाला की तरफ से स्मृति चिह्न प्रदान किया।
दूसरे मैच में एनबी स्पोर्ट्स ने स्टेडियम इलवेन टीम को 120 रन से करारी शिकस्त दी। एनबी स्पोर्ट्स के अमित गुप्ता ने 53 गेंदों में दो छक्कों और 13 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस जीत एनबी स्पोर्ट्स देवरिया के कप्तान दिनेश यादव ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अमित गुप्ता के बेहतरीन 103, दिनेश यादव ने तीन छक्के, व चार चौके की मदद से 42, अशुमान व रितेश 19-19 रन बनाए। तीन विकेट खोकर टीम ने 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया। विपक्षी टीम के गेंदबाज दिव्यांशु ने चार ओवर में 32 रन देकर एक, शिवम ने चार ओवर में 44 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
जवाब में उतरी स्टेडियम इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। हरिओम ने 22 गेंद में दो छक्के से 28, शिवम मिश्रा ने 13 गेंद में तीन चौके से 15, संयम तिवारी ने 14, आकांक्षा मल्ल ने 10 रन बनाए। एनबी स्पोर्ट्स के शाने हबीब ने चार ओवर में 19 रन देकर चार, दिनेश यादव ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। राहुल, अनुराग, सर्वेश व शुभम मल्ल को एक-एक विकेट मिला। अतिरिक्त एसडीएम गजेंद्र सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

सीडीओ ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
सीडीओ रवींद्र कुमार ने दूसरे मैच का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों से मैच में बेहतर प्रदर्शन कर मंडल स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दमदारी से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कहा। आयोजन के लिए अमर उजाला को बधाई देते हुए आगे भी खिलाड़ियों के हित में इसे जारी रखने की बात कहीं। कारोबारी योगी अरोरा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर प्रदीप यादव, गोपाल कृष्ण रामू, केडर द्विवेदी, सुमित शर्मा, नीरज वाजपेयी, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, एखलाख अहमद, पवन कुमार, नीरज वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed