फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadar MLA paid the fine for riding a bike without a helmet

Deoria News: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सदर विधायक ने भरा जुर्माना

Mon, 18 May 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 18 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sadar MLA paid the fine for riding a bike without a helmet
देवरिया। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने सोमवार को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगाए गए जुर्माने को भर दिया। इस बात की जानकारी सदर विधायक ने सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने पुलिस द्वारा किए गए चालान और जमा करने की रसीद का स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का एक फोटो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। इसमे बाइक चला रहे सदर विधायक और पीछे बैठा व्यक्ति दोनों हेलमेट नहीं पहने थे। सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट पर विधायक ने बताया कि खुद घर के पास एक कार्यकर्ता के आग्रह पर उसकी बुलेट चलाए थे। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए चालान काटने के लिए पुलिस से आग्रह किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपील भी की है कि वे हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed