सदर, बैतालपुर, गौरीबाजार, रुद्रपुर में दूसरे चरण का मतदान आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण में देवरिया सदर, बैतालपुर, गौरीबाजार और रुद्रपुर ब्लॉक में मतदान होना है। प्रथम चरण के मतदान से सबक लेते हुए जिला प्रशासन खामियों को दूर करने की कवायद में लगा रहा।
प्रशासनिक अधिकारी रवानगी स्थलों का जायजा लेते रहे। देवरिया सदर में चुनाव के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज से मतपेटिकाएं लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
इसी तरह बैतालपुर में चुनाव के लिए चीनी मिल ग्राउंड में पानी भर जाने से मतगणना केंद्र प्राथमिक विद्यालय औराचौरी से पोलिंग पार्टियों को रवाना की गई।
गौरीबाजार में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव से पोटिंग पार्टियों को मतपेटिकाएं और मतपत्र वितरण का कार्य किया गया। रुद्रपुर में सतासी इंटर कॉलेज से मतपेटिकाओं के साथ पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
रवानगी स्थलों से सुरक्षा के लिए लगाए गए पुलिस बल के जवान मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।इस बात मतपेटिका, मतपत्र, मतपत्र लेखा, मुहर आदि का इंतजाम कर दिया गया था।
चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 17 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 430 सीटों के लिए 2217 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत के 17 सीटों के लिए 246 प्रत्याशी मैदान में हैं।
रुद्रपुर में बीडीसी सदस्य पद के लिए 457, बैतालपुर में 459, गौरीबाजार में 576, देवरिया सदर में 479 प्रत्याशी मैदान में हैं।