{"_id":"65ff31061ebf0161920712c4","slug":"sabhasad-complained-in-police-deoria-news-c-208-1-deo1004-122044-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: निर्माण कार्य देखने पहुंचीं महिला सभासद को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: निर्माण कार्य देखने पहुंचीं महिला सभासद को दी धमकी
Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पहुंचकर सभासद ने तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला पूर्वी वार्ड नंबर-12 की सभासद शनिवार की देर शाम अपने वार्ड में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य देखने पहुंचीं। निर्माण कार्य करा रहे एक युवक से पूछने पर उसने धमकी देते हुए सभासद के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद महिला सभासद अन्य सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
अपरी तहरीर में सभासद प्रियंका वर्मा ने कहा है कि मोहल्ले के कुछ लोगों की शिकायत थी कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। मैं शनिवार की शाम 4:30 बजे मौके पर पहुंची। मौके पर भीखमपुर रोड निवासी एक युवक मिला जो कार्य करवा रहा था। मैंने जब उससे यह पूछा कि आप कौन हैं, किसके कहने पर यह कार्य करवा रहे हैं तो उसने कहा कि मैं ठेकेदार के कहने पर काम करा रहा हूं। पूछा कि मोरंग बालू के बश्य सफेद से क्यों काम करा रहे हो तो इस बात पर वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। मेरे साथ मौके पर नगर पालिका के वर्क एजेंट अरुण सिंह भी मौजूद थे। उनके साथ अन्य सभासद भी मौजूद थे। सीओ संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि तहरीर मिलने की जानकारी लेकर जांच कराने के बाद दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।