फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ruckus for possession of land, 14 detained

भूमि पर कब्जे के लिए बवाल, 14 हिरासत में

Thu, 31 Mar 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ruckus for possession of land, 14 detained
भूमि पर कब्जे के लिए बवाल, 14 हिरासत में
विज्ञापन

देवरिया। शहर के रामगुलाम टोला मोहल्ला में बृहस्पतिवार की सुबह भूमि पर कब्जा करने के विवाद में एक पक्ष ने जमकर पथराव किया। उससे काफी समय तक मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा है। आरोप है कि कुछ लोग जबरन दीवार गिराकर भूमि पर कब्जा कर रहे थे। उसका विरोध करने पर दीवार गिराने वाले पक्ष के लोगों ने पथराव किया। उससे चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक महिला सहित चौदह लोगों को हिरासत में लिया है। भूमि स्वामी ने इस मामले में नामजद तहरीर दी है।
शहर के रामगुलाम टोला निवासी मंगल सिह, सूरज सिंह और देव कुमार सिंह ने 2016 में सत्य नारायण से मोहल्ले में स्थित एक भूमि का बैनामा कराया था। इसी भूमि के लिए 21 दिसंबर 2021 विवाद हुआ तो एसडीएम के आदेश पर पैमाइश हुई। उसके बाद मंगल सिंह ने अपनी भूमि पर दीवार खड़ी कर गेट लगा लिया। सुबह करीब दस बजे काफी संख्या में आए लोगों ने भूमि पर कब्जा करने के लिए दीवार को गिरा दिया और कुर्सी, मेज आदि लेकर चले गए। दीवार गिराने का विरोध करने पर कब्जा करने के लिए आए लोगों और उनके परिजनों ने जुटी भीड़ पर पथराव शुरू कर दिया। भगदड़ मच गई और मोहल्ले के तीन-चार लोग ईंट, पत्थर लगने घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपितों की ओर से पुलिस की तरफ भी ईंट फेंके गए। कुछ समय के लिए पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। पथराव कर रहे लोगों के बारे में दरोगा ने कोतवाल को जानकारी दी। उसके बाद काफी संख्या में पुलिसकर्मियों को लेकर कोतवाल अनुज सिंह पहुंच गए तो पथराव बंद हुआ। पुलिस ने जिस मकान से ईंट फेंके जा रहे थे, उसकी घेराबंदी कर एक महिला सहित चौदह लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें महिला सहित दो लोगों को छोड़कर सभी मजदूर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उनका शांति भंग में चालान कर दिया। इस मामले में सूरज सिंह ने तीन नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि इन लोगों ने दीवार तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया है। कुर्सी, मेज और अन्य सामान लेकर चले गए हैं। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed