{"_id":"6a8895a4d9d71bf52206368b","slug":"rs-85-lakh-withdrawn-from-firm-using-forged-signatures-deoria-news-c-208-1-deo1014-189757-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म से निकाले 85 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फर्जी हस्ताक्षर कर फर्म से निकाले 85 लाख रुपये
Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। नगर के एक फर्म के सह खातेदार का फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 85 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस आरोपी दंपती पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
आरोप है कि एक साल में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 40 चेक के माध्यम से फर्म के खाते से हुए सीसी से 85 लाख रुपये निकाल लिए गए और उस रकम से घर बनवा लिया गया।
पिपरा कछार गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पत्नी सुमन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में नोएडा में रहती है। शक्ति ट्रेडर्स नाम से संचालित फर्म में 50 प्रतिशत की उसकी भागीदार है, जिसमें प्रीति सिंह निवासी पिपरा कछार सह खातेदार हैं। सेंट्रल बैंक में खुले खाते में दोनों लोग सामान रूप से संचालन के जिम्मेदार हैं।
शुरुआती दौर में वित्तीय अनियमितता की आशंका पर उसने संचालन बंद करना चाहा तो सह खातेदार प्रीति सिंह और उनके पति रत्नेश्वर सिंह ने उन्हें साजिश के तहत विश्वास में ले लिया और पूरक विलेख पर धोखे से सहमति ले ली। 26 जून 2025 से 18 मई 2026 के मध्य फर्जी हस्ताक्षर कर 40 चेक के माध्यम से 85 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
रुपये कई वेंडरों के खाते में भेजे गए हैं जिसकी फाॅरेंसिक जांच करानी होगी। अब रकम का हिसाब मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने आरोपी प्रीति सिंह और रत्नेश्वर सिंह निवासी पिपरा कछार पर प्राथमिकी दर्ज की है।