{"_id":"62c08cc9b01bbc37292269cf","slug":"rs-80-k-theft-in-two-shops-in-same-night-deoria-news-gkp4424148191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात दो दुकानों से 80 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात दो दुकानों से 80 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात दो दुकानों से 80 हजार रुपये चोरी
सोनूघाट। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोंदा बिल्डिंग मैटेरियल सहित दो दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार की रात काउंटर में रखे 80 हजार रुपये उठा ले गए। साथ ही बगल में स्थित एक दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं सोनूघाट चौराहे पर भी कई दुकानों को निशाना बनाने का प्रयास किया गया।
सोंदा स्थित बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के मालिक मनोज यादव शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर उमानगर स्थित आवास पर चले गए। रात करीब दो बजे चोर राड के सहारे शटर ताला तोड़कर दुकान में घुस गए और काउंटर में रखे करीब पचास हजार रुपये उठा ले गए। शनिवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। की दुकान का शटर तोड़ कर चोर कैश काउंटर में रखे 30 हजार रुपये उठा ले गए। दुकानदार शिवानंद मिश्र ने 112 नंबर पर फोन कर सूचना दी। जबकि भारत पेट्रोल पंप के ठीक सामने एक दुकान का शटर तोड़ने का चोरों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, सोनूघाट मुख्य चौराहे पर कई दुकानों को चोरों ने निशाना बनाने का प्रयास किया, लेकिन दुकानदारों के जागने से वे कामयाब नहीं हो सके। सदर कोतवाल अनुज कुुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना नहीं है। पता करवाता हूं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।