फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 50 k snatched of old man

बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे वृद्ध के पचास हजार उड़ाए

Wed, 30 Jun 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rs. 50 k snatched of old man
बैंक से रुपये निकाल कर घर जा रहे वृद्ध के पचास हजार उड़ाए
विज्ञापन

भाटपार रानी। बैंक से पचास हजार रुपये निकालकर घर जा रहे वृद्ध को सोमवार को उचक्कों ने नशा सूंघा कर गाड़ी में बिठा लिया। रुपये लेने के बाद वृद्ध को बिहार के मीरगंज के पास छोड़ दिया। होश आने पर वृद्ध ने आपबीती लोगों को बताई। लोगों से चंदा लेकर रात में घर पहुंचा।

नगर के एक बैंक से बिहार के सिवान जनपद के गुठनी थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा निवासी सर्वानंद चौहान प्राइवेट मिल में काम करते हैं। सोमवार को वह भाटपार रानी स्थित एक बैंक से पचास हजार रुपए निकाले। बैंक से थोड़ी दूर पर वे लघु शंका करने के लिए रुक गए। इसी बीच उचक्के ने उन्हें नशा सूंघा कर पास खड़े लग्जरी वाहन में बिठा लिया। वह सर्वानंद को बिहार के गोपालगंज जिला के मीरगंज के पास ले जाकर एकांत स्थान पर गाड़ी से उतार दिया और रुपये लेकर फरार हो गया। होश आने पर वह मीरगंज में लोगों से आपबीती बताई। लोग चंदा इकट्ठा कर उन्हें मीरगंज से सिवान भेजे तो गुठनी से अपने घर विशुनपुरा पहुंचे। तब परिजनों की जान में जान आई। परिजन शाम से ही उनकी तलाश कर रहे थे। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की न तो कोई जानकारी है और ना ही तहरीर मिली है। बैंक के शाखा प्रबंधक ने भी इससे अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed