फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 5 lakh siezed from car

भागलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान कार से पांच लाख रुपये बरामद

Wed, 28 Oct 2020 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Rs. 5 lakh siezed from car
भागलपुर में वाहन चेकिंग के दौरान कार से पांच लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

भागलपुर। मईल पुलिस ने मंगलवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से पांच लाख रुपये बरामद किया है। कार में सवार लोग रकम के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके। पुलिस रकम जब्त कर जांच कर रही है।

उपचुनाव को लेकर मंगलवार की शाम भागलपुर पुलिस चौकी पर एसओ मईल शैलेंद्र कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सलेमपुर से आ रही एक कार को रोका। कार चालक भागने का प्रयास किया, तभी कांस्टेबल श्याम कुंवर यादव ने कार को घेर कर रोक दिया। कार की तलाशी के दौरान पांच सौ रुपये की दस गड्डी बरामद हुई, जो पांच लाख रुपये था। कार में बरहज थाना क्षेत्र के मौना गढ़वा निवासी अशोक चौहान और बरहज थाने के तेलियां अफगान गांव निवासी नंदलाल चौहान बैठे थे। गाड़ी को नंदलाल चला रहा था। पूछताछ करने पर बताया कि गेहूं खरीद के रुपये हैं। वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। कार में सवार लोगों ने बताया कि ये रुपये सलेमपुर से बेल्थरा रोड छोटेलाल गुप्ता के यहां ले जा रहे हैं। जांच में यह बात गलत साबित हुई। एसओ मईल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बरामद पांच लाख रुपये की सही जानकारी नहीं मिली। कार सवार एचडीएफसी बैंक से रुपये निकालने की बात कह रहे हैं। रुपये जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed