{"_id":"61eaf415091c9b7f3c2f95ab","slug":"rs-25-k-looted-from-truck-driver-deoria-news-gkp4244944181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर ट्रक चालक से 25 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा सटाकर ट्रक चालक से 25 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा सटाकर ट्रक चालक से 25 हजार लूटे
बरहज। भलुअनी क्षेत्र के गढ़वा गांव स्थित बगीचे में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा सटाकर ट्रक चालक से 25 हजार लूट लिया और कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर बरहज और भलुअनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सीमेंट लदा ट्रक लेकर कुशीनगर निवासी रज्जू सिंह नामक चालक करुअना आया। एक दुकान पर सीमेंट उतारकर रोटी लेने के लिए ढाबे पर गया। वहां दो युवक उसे साथ लेकर गढ़वा बगीचे में पहुंच गए। चालक का आरोप है कि दोनों युवकों ने तमंचा सटाकर उससे 25 हजार रुपये लूट लिया है। इंस्पेक्टर बरहज टीजे सिंह ने बताया कि भलुअनी क्षेत्र के गढ़वा गांव के समीप लूट की बात सामने आई थी। सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।