फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rs. 1.80 lakh recovered from vehicle

उड़नदस्ते ने वाहन से बरामद किए 1.80 लाख

Wed, 28 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rs. 1.80 lakh recovered from vehicle
उड़नदस्ते ने वाहन से बरामद किए 1.80 लाख
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को शांतिपूूर्ण माहौल व निष्पक्ष कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैद है। बुधवार को उड़नदस्ता प्रथम ने देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के समीप चेकिंग के दौरान वाहन से 1.80 लाख रुपये बरामद किए।

उड़नदस्ता टीम प्रथम के प्रभारी अभिहित अधिकारी/मजिस्ट्रेट रमेश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विरेंद्र मौर्य, कांस्टेबिल मिथिलेश पाल, संजय पाल, अजय यादव व वीडियोग्राफर आरिफ खान भ्रमण पर निकले। टीम देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर ग्राम सोंदा स्थित एक मैरिज हाल के समीप पहुंची और चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच टीम ने एक चारपहिया वाहन को रोका। जांच के दौरान वाहन स्वामी सुनील कुमार सोनी उपटापार बांसगांव, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़ के पैंट के जेब से 1,80000 रुपए बरामद हुए। वाहन स्वामी रकम के संबंध में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। टीम ने रकम को जब्त कर सील कर दिया। इस संबंध में टीम प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान एक वाहन से धनराशि बरामद हुई। उसे सील कर मुख्य कोषाधिकारी को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed