फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rpf cepoy died bu current

Deoria News: तेल चोरों को पकड़ने के गए आरपीएफ जवान की करंट से मौत, चोर फरार

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
rpf cepoy died bu current
मृतक आरपीएफ सिपाह सुधीर सिंह की फाइल फोटो
बैतालपुर तेल डिपो के पास यार्ड में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर/देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पास तेल डिपो के यार्ड में रविवार को तेल चोरों को पकड़ने के लिए गए एक आरपीएफ जवान की रेलवे की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। चोर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर वाराणसी के कमांडेट ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी सुधीर सिंह (38) पुत्र तेज बहादुर देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट पर दो साल से तैनात थे।उनकी ड्यूटी बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी। सुबह तेल से भरा बैगन बैतालपुर डिपो पर पहुंचा। इसी बीच किसी ने सूचना दी कि डीजल और पेट्रोल से भरे बैगन से चोर पाइप के रास्ते तेल चोरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर वह यार्ड में पहुंचे तो उनको एक चोर बैगन से तेल निकालते दिखाई दिया। इस पर सिपाही ने चोर को दौड़ा लिया। इसके बाद एक और चोर बैगन के ऊपर चढ़ कर पाइप लगाकर तेल चुराते नजर आया। यह देखकर सुधीर उसे पकड़ने के लिए बैगन पर चढ़े तो वह कूदकर फरार हो गया। सिपाही बैगन का ढक्कन बंद करने लगे। इसी दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले तेल चोरी कर रहे युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही आरपीएफ के निरीक्षक और जीआरपी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ निरीक्षक मनभरन ने बताया कि चोर फरार हो गए हैं। सिपाही की मौत की आला अफसरों को जानकारी दे दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरपीएफ कमांडेट वाराणसी सूचना मिलते ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

डेढ़ माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठा
बैतालपुर। सुधीर सिंह 2008 में आरपीएफ में भर्ती हुए थे। मार्च 2021 से जनपद में तैनात थे। उनके दो पुत्र हैं। इनमें एक डेढ़ माह का बेटा और आठ साल की बेटी है। घटना की जानकारी होने पर पत्नी वंदना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन बेसुध हो जा रहे थे। संवाद


जान भी गई, चोर भी नहीं लगे हाथ
बैतालपुर। बैतालपुर तेल डिपो से तेल चोरी कर बेचने का खेल काफी पुराना है। रविवार को तेल चोरों के चक्कर में सिपाही सुधीर सिंह की जान चली गई। तेल माफिया पर लगाम कसने के लिए कई बार छापा जिला प्रशासन और पुलिस ने मारा लेकिन महज चंद दिनों तक ही यह काम रुक पाया। जब मामला ठंडा हो गया तो फिर से अवैध तेल का धंधा शुरू हो गया। बैतालपुर तेल डिपो से पूर्वांचल के जनपदों सहित नेपाल तक तेल की आपूर्ति होती है। सूत्रों की बातों पर गौर किया जाए तो तेल चोरों की मिलीभत कुछ आरपीएफ और पुलिसकर्मियों से है। तेल चोरी करने वालों ने सिस्टम में गहरी पैठ बना रखी है। जगह-जगह हाता बना कर तेल चोरी किया जाता है। आसपास के रहने वाले कुछ लोगों की नजर पेट्रोल और डीजल आने वाले बैगन पर रहती है। जब बैगन बैतालपुर स्टेशन पर पहुंचता है तो गिरोह सक्रिय हो जाता है। हर रोज सैकड़ों लीटर तेल की चोरी होती है। इसके जरिए अकूत संपत्ति भी अर्जित कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed