{"_id":"620d3cebdabaef075e38e1c6","slug":"rpf-begins-investigation-of-mining-deoria-news-gkp427165381","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यार्ड में अवैध खनन की जांच में पहुंची आरपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यार्ड में अवैध खनन की जांच में पहुंची आरपीएफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यार्ड में अवैध खनन की जांच में पहुंची आरपीएफ
बरहज। नगर के रेल यार्ड स्थित सागौन के बगीचे में अवैध रूप से मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। बुधवार को आरपीएफ भटनी की टीम ने खनन स्थल की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। टीम के सदस्यों के अनुसार, अवैध तरीके से जेसीबी लगाकर करीब 40-50 ट्राली मिट्टी निकाली गई है।
आरपीएफ भटनी के सब इंसपेक्टर योगेंद्र पांडेय, एएसआई ईश्वर लाल, नित्यानंद पांडेय, रणधीर और कांस्टेबल कमलेश कुमार दोपहर में रेलयार्ड स्थित सागौन के बगीचे में खनन वाले स्थान पर पहुंचे। आरपीएफ टीम ने खनन स्थल का निरीक्षण किया। टीम के अनुसार, एक सप्ताह के अंदर चोरी से रेलवे की जमीन से करीब दस फीट गहरा और 40-45 फीट लंबाई में खनन किया गया है। सादे वेश में रेलवे इंटेलिजेंस और आरपीएफ की टीम ने पड़ताल की। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर योगेंद्र पांडेय ने बताया कि एसएससी वर्क मऊ से खनन होने की सूचना पर जांच की गई है। टीम जल्द ही खुलासा कर देगी।