{"_id":"609abf778ebc3e29935613cc","slug":"roobery-of-42000-salempur-news-gkp394303386","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकानदार से 42 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकानदार से 42 हजार छीने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराना दुकानदार से 42 हजार छीने
संवाद न्यूज एजेंसी
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहा से एक किराना दुकानदार को जबरिया गाड़ी पर बैठाकर कोहरा गांव के सुनसान बगीचे में पिटाई कर 42 हजार रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने चार अज्ञात व दो नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है।
लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडेय निवासी शेषमणि पांडेय किराना दुकानदार हैं। वह बृहस्पतिवार शाम लार बाजार दुकान के लिए खरीददारी करने जा रहे थे। आरोप है कि पिपरा चौराहा से अंदर बाजार जाने वाली गली में दो लोग उनकी गाड़ी की चाभी ले लिए और चाकू के बल पर अपनी गाड़ी पर बैठाकर कोहरा गांव के एक बाग में ले गए। वहां तीन लोग पहले से थे। सभी ने मारपीट कर 42,000 रुपये छीन लिए। वे लोग उनकी हाथ की उंगली भी चाकू से काटने जा रहे थे। खूब पिटाई करके उन सभी ने चाकू के बल पर एक वीडियो भी बनाया। बदमाशों ने उन्हें इतना डराया-धमकाया कि वे अस्पताल से इलाज कराकर चुपचाप घर चले गए। घर के लोग जब दो दिन बाद घटना को जाने तो पीड़ित शेषमणि मंगलवार को दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।