{"_id":"5e1f45278ebc3e4b1e5492e8","slug":"road-accident-in-khukhundu-deoria-news-gkp337347568","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, बस और ट्रक भी जाकर भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट लदा ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा, बस और ट्रक भी जाकर भिड़े
विज्ञापन
खुखुंदू, मुंडेरा खुर्द में पलटी ट्राली से भीड़ी बस और ट्रक
- फोटो : DEORIA
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बस और ट्रक भी भिड़े
खुखुंदू के मुंडेरा खुर्द के पास कोहरे के कारण हुई घटना
बस चालक और परिचालक सहित कई लोग चोटिल
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के मुंडेरा खुर्द गांव के पास बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे ईंट लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर के बीच डालने लिए रखी गई मिट्टी पर चढ़कर पलट गया। चालक और मजदूर कूदकर जान बचा लिए। कोहरे के कारण पलटी ट्रॉली दिखाई नहीं दी। पीछे से जाकर एक बस और उसके पीछे ट्रक भिड़ गया। बस चालक और परिचालक सहित कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर गिरे ईंटों और वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। मुंडेरा खुर्द गांव के पास डिवाइडर में भरने के लिए मिट्टी गिराया गया है। बुधवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंट लेकर देवरिया के तरफ जा रही थी। कोहरे के कारण चालक को दिखाई नहीं दिया और अनियंत्रित होकर मिट्टी पर पलट गया। चालक, मजदूर जान बचाकर भाग निकले। दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉली से सलेमपुर से आ रही बलिया डिपो की बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में पीछे से ही एक ट्रक ने भी टक्कर मार दिया। इससे यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सड़क पर वाहनों के होने से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। घटना के बाद बस में सवार यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए निकल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवागमन चालू कराया। एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि कोहरे के कारण घटना हुई है। वाहनों के टक्कर में बस चालक और परिचालक के अलावा कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है।