फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   road accident in deshi deoria' 1 deth

सड़क हादसे में एमआर की मौत

Sat, 26 Oct 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
road accident in deshi deoria' 1 deth
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रामपुर कारखाना के मुंडेरा चंद चौराहे पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
देसही देवरिया। रामपुर कारखाना के मुंडेरा चंद चौराहे पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के पकड़ी वीरभद्र गांव के रामू यादव 32 कसया में एक दवा कंपनी में एमआर का काम करते थे। वह प्रतिदिन बाइक से कसया आते-जाते थे। गुरुवार की रात वह घर वापस घर आ रहे थे। इसी बीच रात करीब आठ बजे वह अपने मोबाइल से पत्नी रीना को फोनकर बताए कि उनकी बाइक पंक्चर हो गई है। धक्का देकर पैदल आ रहे हैं। परिवार के लोग आने का इंतजार कर रहे थे। तभी पुलिस ने फोनकर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के मुंडेरा चंद चौराहे पर पहुंचे। वहां एंबुलेंस और पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है। उन्हें इलाज के लिए हाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुशीनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पिता रमाशंकर सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। उनके दो बेटे आकाश और आदित्य हैं। इस संबंध में एसओ रामपुर कारखाना राजेश सिंह ने बताया कि युवक दवा कंपनी में एमआर का काम करता था। वापस आते समय गाड़ी खराब हो गई थी। उसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे मौत हो गई। कुशीनगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन अभी तहरीर नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

परिवारवालों ने जताई हत्या की आशंका
मृतक रामू यादव के भाई जितेंद्र यादव ने बताया कि आठ बजे के करीब रामू ने फोनकर अपनी पत्नी को गाड़ी पंक्चर की बात बताई थी। उसके बाद दस बजे रात को घर पर सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर ही मौत हो गई थी। मगर पुलिस ने हाटा अस्पताल भिजवाया। गाड़ी पर खरोंच तक नहीं है। आशंका जताई कि किसी ने रुपये के लिए हत्या की है। जबकि पुलिस ने हत्या से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed