फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   RLD national president Jayant Chaudhary reached Deoria and attacked the opposition.

RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे देवरिया: बोले- विपक्षी दल के पास समाजवाद नहीं केवल जातिवाद है, की ये खास अपील

Sun, 15 Mar 2026 05:42 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: Rohit Singh Updated Sun, 15 Mar 2026 05:42 PM IST
सार

उद्यमिता और कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने देवरिया को क्रांति की धरती बताते हुए देवरहा बाबा, बाबा राघवदास को स्मरण कर अपने भाषण का शुभारंभ किया। उन्होंने सपा का बिना नाम लिए कहाकि विपक्षी दल ने पीडीए का नारा दिया है। पर उन्हें पीडीए का मंतव्य ही नहीं स्पष्ट है। उनके पास समाजवाद नहीं केवल जातिवाद है।

विज्ञापन
RLD national president Jayant Chaudhary reached Deoria and attacked the opposition.
संबोधित करते हुए जयंत चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय और केंद्र सरकार में उद्यमिता और कौशल विकास राज्यमंत्री अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को शहर के चीनी मिल मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने देवरहा बाबा, बाबा राघवदास से लेकर गन्ना किसानों व चीनी मिल की बात किया।

विज्ञापन


अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और पिता चौधरी अजीत सिंह को भी देवरिया की धरती से जोड़ा। उन्होंने विपक्षी दल के पीडीए के नारे पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष का पीडीए खुला जातिवाद है। उन्होंने किसानों से जाति छोड़ एकजुट होने की अपील किया।

विज्ञापन

उद्यमिता और कौशल विकास राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने देवरिया को क्रांति की धरती बताते हुए देवरहा बाबा, बाबा राघवदास को स्मरण कर अपने भाषण का शुभारंभ किया। उन्होंने सपा का बिना नाम लिए कहाकि विपक्षी दल ने पीडीए का नारा दिया है। पर उन्हें पीडीए का मंतव्य ही नहीं स्पष्ट है।

उनके पास समाजवाद नहीं केवल जातिवाद है। उन्होंने कहाकि विपक्षी दल समाजवाद भूल गया है। हर चीज के पीछे उन्हें जाति दिखाई देती है। वह केवल जाति की बात करते हैं। जयंत चौधरी ने किसानों की बात करते हुए अपने दादा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के कार्याें को गिनाया।

उन्होंने देवरिया को चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि बताया। कहाकि चरण सिंह ने किसानों को मजबूत करने की बात कही थी। कहा था कि जब किसान फैसले लेगा तब देश का विकास होगा। उन्होंने कहाकि किसानों को जाति में बांटकर कमजोर किया जा रहा है।

किसान जाति के फेर में नहीं फंसें। उन्होंने यह भी कहाकि चरण सिंह ने सार्वजनिक रूप से अंतरजातीय विवाह की हिमायत किया था। यह हिम्मत आजतक किसी नेता नहीं किया है। उन्होंने किसानों से एकजुट होने की अपील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed